सिपाही को चकमा देकर आरोपी थाने से फरार…सुबह चार बजे की घटना…अब हाय तौबा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—सिविल लाइन थाना से पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी सुबह फरार हो गया है। आरोपी को तलाश की जा रही है। फरार आरोपी का नाम राजा मोहम्मद है। राजा मोहम्मद को एक दिन पहले ही पुलिस ने केनरा बैंक एटीएम में चोरी का प्रयास करने के आरोप में पकड़ा था। राजा के साथ तीन अन्य आरोपियों को रात को सिविल लाईन पुलिस थाने में रखा गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    एक दिन पहले सिविल लाइन पुलिस ने व्यापार स्थित एटीएम से असफल चोरी के प्रयास में चार आरोपियों को पकड़ा था। पकड़े गए चार आरोपियों में एक नाबालिग भी है। चारों ने मिलकर कैनरा बैंक के एटीएम में चोरी का असफल प्रयास किया था।  एक दिन पहले ही पुलिस ने फरार चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर खुलासा किया था। पुलिस ने चारों को पूछताछ के लिए थाने में ही रखा। क्योंकि पुलिस का मानना था कि चारों पेशेवर अपराधी हैं। पूछताछ के दौरान अन्य चोरियों का मामला भी सामने आ सकता है। लेकिन आज तड़के चारो में से एक आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।

                                    सुत्रों के अनुसार राजा मोहम्मद ने 21 सितम्बर को तड़के चार बजे टायलेट जाने की बात कही। मौके पर तैनात आरक्षक रोशन साय पैकरा बिल्ला नम्बर 480…राजा मोहम्मद को टायलेट की तरफ लेकर जाने लगा। मौका मिलते ही आरोपी राजा मोम्मद आरक्षक को धक्का मारकर फरार हो गया। इसके पहले आरक्षक रोशन लाल संभलता अंधेरा का फायदा उठाकर राजा मोहम्मद फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में सिविल लाइन पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की पहली घटना है। मामले को लेकर पुलिस काफी परेशान भी है।

                                    फिलहाल सिविल लाइन पुलिस फरार आरोपी राजा मोहम्मद की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि राजा मोहम्मद के संभावित ठिकानों की जानकारी मिलने के बाद दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close