कहीं बाहर नही,भारत मे ही है हनीप्रीत

Shri Mi
1 Min Read

93-Honepreet1_5नईदिल्ली।बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल में नहीं है।सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है।सीबीआई के डायरेक्टर और डीआईजी पुष्कर कारकी ने कहा, ‘वह (हनीप्रीत) नेपाल में नहीं है। लेकिन हमारे पास और कोई जानकारी नहीं है।’

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के मुताबिक वह नेपाल के बिराटनगर में देखी गई जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वह नेपाल के पश्चिमी इलाके में है वहीं कुछ लोगों के मुताबिक वह नेपाल के काठमांडू में देखी गई।कारकी ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि वह नेपाल में नहीं है। यह सब गलत सूचना है।’

                गौरतलब है कि राम रहीम की सजा के बाद से हनीप्रीत फरार है।गुरुवार को हनीप्रीत को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के गंगानगर में दबिश दी थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं हाथ लग पाई।

              गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत को ‘मोस्ट वांटेड’ की सूची में शामिल कर रखा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close