इस बार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में चीफ गेस्ट होंगे वेंकैया नायडू

Shri Mi
2 Min Read

78E27AFD637CA6F90199B7F89A5A4744रायपुर।प्रदेश में राज्योत्सव की तैयारियाँ शुरू हो गई है। इस सिलसिले में गुरुवार को पहली बैठक हुई। मुख्य सचिव विवेक ढांड की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नया रायपुर में राज्योत्सव एक नवम्बर से पांच नवम्बर तक मनाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। बैठक में बताया गया कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2017 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

                        केन्द्र सरकार और राज्य शासन की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए राज्योत्सव में किसान मेले के साथ संबंधित विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्य सचिव ने राज्योत्सव की विभागवार तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

                             इस बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि अजय सिंह, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुनील कुजूर,सचिव लोक निर्माण सुबोध कुमार सिंह, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री पी.सी.मिश्रा, सचिव संस्कृति एवं पर्यटन निहारिका बारिक, सचिव सामान्य प्रशासन डी.डी. सिंह, सचिव स्वास्थ्य अनिल साहू, विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग डॉ. कमलप्रीत सिंह, विशेष सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास रीना बाबा साहेब कंगाले, विशेष सचिव ऊर्जा सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संयुक्त सचिव जनसम्पर्क राजेश सुकुमार टोप्पो,कलेक्टर रायपुर मौजूद थे

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close