रायपुर।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नई की है।सामान्य प्रशासन विभाग से शुक्रवार को मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार ऋतु सैन विशेष सचिव मंत्रालय को अपर आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है।शारदा वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा को संचालक बजट के पद पर पदस्थ किया गया है। शारदा वर्मा द्वारा संचालक बजट का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से आर.शंगीता विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा संचालक बजट केवल संचालक बजट के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। एस. जयवर्धन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा जिला रायगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now