भारत में ही होता है विश्व का जयघोष…अमर ने कहा…वंचितों के काम आना ही एकात्म मानव दर्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

7194 (2)बिलासपुर— पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय छाया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एकात्म मानववाद, अंत्योदय, और दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालने वाले विषयों को पेश किया गया। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, कलेक्टर पी दयानंद समेत जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                             प्रार्थना सभाकक्ष में परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। निकाय मंत्री अमर अग्रवालए ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद विचार धारा भारत की मूल परंपराओं को हिस्सा है। हमने इसे अपनाया नहीं…बल्कि सदियों से हमारे का हिस्सा है। क्योंकि पंडित दीनदयाल ने जिन विह विचारों को पेश किया…दरअसल हमारे देश की आदर्श व्यवस्था है। उन्होने काफी चिन्तन और मनन के बाद ही देश की सदियों से चली आयी परंपराओं को पेश किया है।

                            अमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय युगदृष्टा के साथ स्वप्नदृष्टा भी थे। उन्होने बहुत पहले ही महसूस कर लिया था कि तन की संतुष्टि धन से नहीं मन की संतुष्टि से है। सम्मान और बुद्धि की संतुष्टि ज्ञान से ओर आत्मा की संतुष्टि परमात्मा से है। अग्रवाल ने कहा कि भारत एक मात्र देश है जहां विश्व कल्याण का जयघोष किया जाता है। क्योंकि हमारी सोच मानवतावादी है।

                      अमर ने परिचर्चा के दौरान बताया कि अंत्योदय का अर्थ समाज के उस अंतिम व्यक्ति से है जिसका विकास अब तक नहीं हो सका। दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय अवधारणा प्रत्येक व्यक्ति के समग्र विकास से जुड़ा है। समाज के संसाधनों पर सबसे पहला हक समाज के सबसे गरीब व्यक्ति का है।  हम सब समाज के वंचितों के काम आ सकें..इसी सोच का नाम एकात्म मानवाद दर्शन है।

                                          कलेक्टर पी.दयानंद ने कहा कि शासन की मंशा है कि देश और समाज के हर अंतिम व्यक्ति का चहुंमुखी विकास हो। अंतिम व्यक्ति का मजबूती के साथ उदय हो।समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए शासन जो भी कार्य कर रहा है..प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। प्रयास अनवरत रहेगा….जब तक अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा ना पहुंच जाए।

                                 कार्यक्रम के अन्त में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र.छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन  जिला पंचायत सीईओ फरीहा आलम सिद्दिकी के आभार जाहिर करने के बाद हुआ।

        इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम सभापति अशोक विधानी, कलेक्टर पी. दयानंद,निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे,भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत विशेष रूप से मौजूद थे।

close