डॉ.झा को बेस्ट एचआर लीडर का सम्मान…एसईसीएल में खुशी…बैगलूूरू में हुए सम्मानित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Photo - Shri R S Jha Director(Personnel) SECLबिलासपुर—एसईसीएल  निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा को इण्डिया बेस्ट एचआर लीडर्स इन पीएसयूस से सम्मानित किया गया है। डाॅ. आर.एस. झा का सम्मान 19 सितम्बर 2017 को बैंगलरू में किया गया है। डाॅं. आर.एस. झा की कुशल कार्यशैली और कर्मठता से एसईसीएल में एचआर एवं ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेन्ट को नई दिशा मिली है। जटिल कार्यों को रिकार्ड समय में पूरा करने के लिए भी उन्हें जाना जाता है।  बैंगलूरू स्थित हाॅटल ’’ताज विवान्ता’’ में आयोजित 16 वें एशिया पेसिफिक एचआरएम कांग्रेस कार्यक्रम में इण्डिया बेस्ट एचआर लीडर्स इन पीएसयूस अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         डाॅ. आर.एस. झा को इसके पहले 16 फरवरी 2016 को मुम्बई में 24 वें वर्ल्र्ड एचआरडी कांग्रेस ’’100 मोस्ट इन्फ्लुएंसिएल ग्लोबल एच.आर. प्रोफेशनल्स एवार्ड’’ मिल चुका है। 16 फरवरी 2015 को मुम्बई में आयोजित 23वें वर्ल्र्ड एचआरडी कांग्रेस में  100 मोस्ट टैलेन्टेड ग्लोबल एच.आिर. लीडर्स’’ से सम्मानित किया गया है। झा के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सभी जगहों में प्रशंसा मिली है।

                 पिछले साल भारतीय राजभाषा विकास संस्थान देहरादून के अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी में डाॅं. झा को ’’राजभाषा कीर्ति सम्मान’’ दिया गया था। डॉ.झा ने अपने लम्बे सेवाकाल में विशेषज्ञता कार्मिक एवं प्रशासन के साथ-साथ औद्योगिक संबंध, श्रमशक्ति, भर्ती, सुरक्षा, कौशल विकास, सूचना के अधिकार समेत विभिन्न कार्यक्षेत्रों में रही है। डाॅ. आर.एस. झा के निर्देशन में खासतौर पर एसईसीएल का कार्मिक विभाग और अधिकारी-कर्मचारी समेत कम्पनी की लगातार तरक्की हो रही है।

close