एकता बैठक में बिखर गए शिक्षाकर्मी…चुनाव के समय आई दरार…वर्ग तीन ने किया आंदोलन का विरोध

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
IMG-20170926-WA0045 रायपुर-— रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट गार्डन में प्रदेश के 12 शिक्षाकर्मी संघो की बैठक हुई। शिक्षाकर्मी संगठनों ने वेतन विसंगति और क्रमोन्नति को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया। एकजुट होकर सरकार पर दबाव डालने की रणनीति तैयार की। लेकिन प्रतिनिधिमंडल चुनाव के समय 12 संघों के बीच एकता की पोल खुल गयी। शिक्षाकर्मी संघ वर्ग तीन के शिक्षकों ने प्रतिनिधि मंडल में नाम शामिल नहीं होने पर विरोध का एलान कर दिया है। बैठक खत्म होने के बाद कुछ शिक्षाकर्मी संगठनों ने संजय शर्मा की जमकर खिंचाई की है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                      रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट गार्डन में 12 शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक हुई।  सरकार पर दबाव डालने रणनीति की रूप रेखा को तैयार किया गया। लेकिन प्रतिनिधिमंडल चुनाव के समय सारी एकता धरी की धरी रह गयी। सहायक शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एक दशक से वर्ग एक और दो के हितों को ध्यान में रखकर ही आंदोलन,किया गया। वर्ग तीन के शिक्षकों के साथ संगठन ने हमेशा धोखा दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                   पंचायत और नगर निगम सहायक शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के समय हमारे संगठन से भी प्रतिनिधि को शामिल किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सहायक शिक्षक कल्याण संघ आंदोलन में शामिल नहीं होगा।

                  शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों अनुसार वर्ग तीन के मांगो को सरकार के सामने कभी भी गंभीरता से नहीं रखा गया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले तीन सदस्यीय प्रतिनिधि में भूपेन्द्र सिंह बनाफर को शामिल किया जाए। हमें बनाफर पर भरोसा है।

                                    कल्याण संघ के शिक्षकों ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में बनाफर को नही शामिल किये जाने पर संगठन हड़ताल से दूर रहेगा। वर्ग तीन के शिक्षक अब भीड़ का हिस्सा बनने को तैयार नहीं हैं।
अलग से संघर्ष करेंगे
                             सहायक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश ने बताया कि बहुत हुआ। हर बार छले जाने के लिए तैयार नहीं बैठे हैं। हमारा संगठन वर्ग तीन के साथियो के साथ राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। यदि वर्तमान स्थिति पर सहमति नहीं बनी तो राज्यस्तरीय सम्मेलन मे वर्ग तीन के मांग को लेकर पृथक से संघर्ष का निर्णय लिया जाएगा।

एकता बैठक में आई दरार

                                    रायपुर में 12 संगठनों की एकता बैठक में दरार पड़ने से पहले निर्णय लिया गया कि आंदोलन 20 नवंबर को किया जाएगा। आंदोलन का नाम पंचायत एवं नगरी निकाय संयुक्त मोर्चा होगा। डेलीगेशन में तीन या चार सदस्य रहेंगे। इतना सुनते ही सहायक शिक्षक पंचायत शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के लोगों ने प्रतिनिधि मंडल में भूपेंद्र सिंह बनाफर को शामिल करने को कहा। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद सहायक शिक्षक पंचायत शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के लोगों ने बैठक का बहिष्कार किया।
                पंचायत एवं नगर निगम सहायक शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि सहायक शिक्षक पंचायत के साथ किसी प्रकार का अन्याय होता है तो जिम्मेदार कौन होगा। हम बेवजह अपने साथियों को आंदोलन में नहीं झोक सकते हैं। कौन सी मजबूरी है कि सभी संघ के प्रांताध्यक्ष को डेलीगेशन में नहीं लिया जा रहा है। हम चाहते हैं कि डेलीगेशन में सभी 12 संघ के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। जब तक शासन सभी संघ के प्रतिनिधियों को बात करने के लिए ना बुलाए तब तक बात नहीं होनी चाहिए। हमारी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा तो आंदोलन का समर्थन करेंगे।
एकता बैठक सफल..संघ एकजुट
                    प्रदेश शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि एक लाख 80 हजार शिक्षक एकजुट हैं। शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा

    के बैनर तले आंदोलन करेगा। मुख्यमंत्री के आतिथ्य में सम्मेलन का प्रयास किया जाएगा। बात नहीं बनने पर आंदोलन किया जाएगा। 30 अक्टूबर को 146 ब्लॉक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन और रैली के बाद प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। संविलियन, शासकीयकरण, समान काम-समान  वेतन, 7वें वेतनमान, क्रमोन्नति, सहायक शिक्षको  को समानुपातिक वेतनमान मुख्य मुद्दे होंगे।
close