आधा दर्जन रावण को मारेंगे अमर…असत्य पर सत्य की जीत का देंगे संदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sumit_amar_agrawal_raipur_indexबिलासपुर—शहर में आज दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां दुर्गा नौ दिन तक भक्तों को दर्शन देने के बाद धाम को रवाना होने लगी है। देर शाम असत्य पर सत्य की विजय प्रतीक के रूप में शहर में दर्जनों जगह रावण का दहन किया जाएगा। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल करीब आधा दर्जन रावण को मारंगे। लोगों को असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देंगे। भगवान राम से प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना भी करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   परम्पराअनुसार शहर में आयोजित आधा दर्जन रावण दहन कार्यक्रम में निकाय मंत्री अमर अग्रवाल हिस्सा लेंगे। रावण दहन के बाद शहरवासियों समेत प्रदेश की जनता को असत्य पर सत्य की जीत पर शुभकामनाएं देंगे। नगर निगम क्षेत्र में आयोजित आधा दर्जन रावणों का दहन निकाय मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे।

           जानकारी के अनुसार निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रेलवे क्षेत्र के रावण का दहन सबसे पहले करेंगे। उपस्थित लोगों के बीच संक्षिप्त भाषण भी देंगे। रेलवे रावण दहन के बाद निकाय मंत्री पुलिस मैदान में एकत्रित विशाल जनसमूह के बीच शहर के प्रसिद्ध रावण दहन में हिस्सा लेंगे। यहा लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद रामलीला का भी आनंद लेंगे। कार्यक्रम के बीच रावण का दहन भी करेंगे। जनता को असत्य पर सत्य की जीत का संदेश भी देंगे।

                           निकाय मंत्री लालबहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। रावण दहन के बाद…बस स्टैण्ड में भी आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। असत्य के प्रतीक रावण को मारेंगे। नूतन चौक और चांटीडीह में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भी शामिल होकर लंकापति रावण का पुतला जलाएंगे।

निकाय मंत्री होंगे शस्त्र पूजा में शामिल

                शहर में आधादर्जन रावण दहन कार्यक्रम के बीच निकाय मंत्री अमर अग्रवाल संघ के परम्परागत शस्त्र पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान संघ के दिशा निर्देश पर शस्त्र का विशेष पूजन किया जाएगा। शपथ भी लिया जाएगा। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर असत्य पर जीत की जीत का संदेश देंगे। इस दौरान संघ के कार्यकर्ता शस्त्र का प्रदर्शन भी करेंगे।

close