फरार आरोपी पकड़े गए…ताला तोड़कर किया था लाखों रूपयों पर हाथ साफ..दोनों पुहंचे जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— रतनपुर थाना क्षेत्र के चपोरा में किराना दुकान से करीब चार लाख रूपए नगद चोरी का खुलासा बिलासपुर पुलिस ने की है। चोरी के दो आरोपियों को अलग अलग जगह से हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 53 हजार से अधिक रूपए जब्त किये हैं। इसके अलावा पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए मोटर सायकल और लोहे के राड बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   बिलासपुर पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस टीम ने 15 सितम्बर को चपोरा में चोरी को गंभीरता से लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और कोटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में चोरी के आरोपियों को जांच पड़ताल के बाद पकड़ लिया गया है।

                                 बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितम्बर को रतनपुर थाने में बलदाऊ जायसवाल पिता टकाराम ने किराना दुकान से नगद चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी। बलदाऊ ने बताया कि घटना की रात वह खाना खाकर दुकान के बाहर सो गया। दुकान के दो अलग अलग गल्ले में तीन लाख 92 हजार रूपए रखे थे। रूपयों से दूसरे दिन दुकानदारों की उधारी पटाना था। लेकिन करीब 2 बजे के आस पास अज्ञात चोरों ने गल्ला तोड़कर रूपयों को पार कर दिया। सुबह नींद खुली तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। रतनपुर पुलिस ने मामले को दर्ज कर आलाधिकारियों को जानकारी दी।

                               बिलासपुर पुलिस ने खुलासा किया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपियों की जांच पड़ताल के लिए जाल बिछाया गया। चोरी के आरोप में गिरवर ऊर्फ जग्गू पिता बेदराम जायसवाल उम्र 40 साल को चपोरा से पकड़ा गया। दूसरा आरोपी योगेन्द्र जायसवाल पिता महावीर जायसवाल उम्र 26 साल को पतेरापारा पुलिस चौकी बेलगहना थाना कोटा से 30 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया।

             अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती झा ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया है कि गल्ले में रखे तीन लाख 92 हजार रूपयों की चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 53 हजार पांच सौ रूपए जब्त किये किए हैं। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के समय उपयोग किए गए एक मोटरसायकल CG-10-X-5822 को बरामद किया है। अारोपियों के पास से लोहे की राड भी मिली है जिससे दुकान का ताला तोड़ा गया था।

                  दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

close