बिलासपुर में पीसीसी अध्यक्ष की पदयात्रा…राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि के बाद…जनता को करेंगे सम्बोधित

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

bhupesh-बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल गांधी जयंती 2 अक्टूबर को नगर में कांग्रेस नेताओं के साथ पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल से मिली जानकारी के अनुसार पदयात्रा में जिले के सभी कांग्रेस नेता शिरकत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को एकदिनी प्रवास पर बिलासपुर आएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे कांग्रेसियों के साथ पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा कार्यक्रम तोरवा चौक से शुरू होकर जगमल चौक ,नारियल कोठी के विभिन्न वार्डों से होते हुए शाम 5 बजे गांधी चौक में खत्म होगी। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पीसीसी अध्यक्ष मौके पर ही आम सभा को संबोधित भी करेंगे।

                                       शैलेन्द्र ने बताया कि पदयात्रा में शहर कांग्रेस कमेटी ,कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस पार्षद दल युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पदयात्रा कार्यक्रम के पहले जिले के सभी कांग्रेसी सुबह 10 बजे गांधी चौक में राष्ट्रपिता का माल्यापर्पण करेंगे। इसके अलावा सुबह 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्रीलाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती पर लालबहादुर स्कूल के मैदान में  स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

close