पूर्व कांग्रेस नेता ने किया नई पार्टी बनाने का एलान,BJP को दे सकते हैं समर्थन

Shri Mi
2 Min Read

_20171002_065355सीजीवाल।पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने रविवार को एक नई पार्टी ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ बनाने का एलान किया है। इससे पहले महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।अटकलें हैं कि नारायण राणे की नवनिर्मित पार्टी राज्य में बीजेपी को समर्थन दे सकती है और इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से टीम में शामिल होने के लिए आमंत्रण की उम्मीद है।बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ राणे की बैठक के बाद इस व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। शिवसेना के गठबंधन से अलग हो जाने की धमकी के बावजूद बीजेपी ने नारायण राणे के लिए अप्रत्यक्ष रूप से टीम में शामिल होने के लिए रास्ते खोल दिए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        माना जाता है कि हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी के आलाकमान राणे को नजरअंदाज कर रहे थे और उनकी जगह संजय निरुपम को ज़्यादा वरीयता दी जा रही थी। इसी वजह से राणे पार्टी से नाराज चल रहे थे।इससे पहले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने अपनी सिंधुदुर्ग इकाई भंग कर दी थी।

                               महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में राणे का अच्छा प्रभाव माना जाता है और वहां की कांग्रेस इकाई में राणे के चाहने वाले ज्यादा लोग थे।जिसके बाद राणे ने सोमवार को सिंधुदुर्ग के कुडाल कस्बे में बड़ी रैली कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया और घोषणा की कि नवरात्र में वह कांग्रेस से अलग राह चुन लेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close