नशा उतरते ही रायपुर रवाना हुई महिला….पुलिस बयान दर्ज…आटो चालक ने की थी बदमाशी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर— शुक्रवार शाम को मदहोशी की हालत में नग्न स्थिति में मिली युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। नशे से बाहर आने के बाद सरकंडा पुलिस ने बयान दर्ज कर युवती को छोड़ दिया है। युवती रायपुर की रहने वाली है। दो दिन पहले बिलासपुर स्थित नेहरू नगर में अपने सहेली से मिलने आयी थी। लेकिन एक दिन पहले पुलिस ने सूचना के बाद युवती को बिरकोना रोड स्थित संजोग वाटिका से उठाकर जिला अस्पताल में दाखिल कराया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  एक दिन पहले जिला अस्पताल में मदहोशी की हालत में भर्ती महिला को पुलिस ने बयान लेने के बाद छोड़ दिया है। महिला ने आज अपने बयान में बताया है कि वह रायपुर की रहने वाली है। दो दिन पहले ट्रेन से देर रात्रि बिलासपुर स्टेशन पहुंची। रात अधिक होने के कारण प्लेटफार्म में ही रूक गयी। सुबह आटो से नेहरू नगर आयी। नेहरू नगर स्थित सहेली के घर पहुंचने के बाद मालूम हुआ कि उसकी मौत हो चुकी है।

               महिला ने पुलिस को बताया कि नेहरू नगर से आटो के सहारे पुराना बस स्टैण्ड आयी। जीत टाकीज में फिल्म देखी। इसके बाद आटो से रेलवे स्टेशन के लिए निकली। स्टेशन जाने के दौरान आटो को रूकवाकर चालक को समोसा और कोल्डड्रिंक लाने के लिए रूपए दी । समोसा खाने और कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आ गया।  इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं मालूम। महिला ने बताया कि अपने आप को जिला अस्पताल में पाकर हैरान हूं। ।

                               मालूम हो कि शुक्रवार की शाम सरकंडा पुलिस को बिरकोना रोड स्थित संजोग वाटिका के पास युवती मदहोशी की हालत में मिली। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि युवती मदहोश होकर नग्न अवस्था में जमीन पर लेटी हुई है। पुलिस ने महिलाओं के सहयोग से खरीदकर पहलते तो कपड़ा पहनाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

                      सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि एक दिन पहले नशे की हालत में महिला रायपुर और पैसों को लेकर बड़ाबड़ा रही थी। जिला अस्पताल में भर्ती के बाद उसका मुलायजा भी कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बयान लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

                         अनिल तिवारी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि महिला का रायपुर से बिलासपुर आने की वजह क्या थी। संजोग वाटिका तक कैसे पहुंची। आटो चालक का पता लगाया जा रहा है जिसने समोसा कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया।

आज की खबरें और भी हैं-
Share This Article
close