रिकार्ड 34 प्रतिशत की वसूली…26 हजार से अधिक यात्रियों ने दिया, रिकार्ड 86 लाख जुर्माना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

rail.... बिलासपुर—  बिलासपुर मण्डल मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने जानकारी दी है कि टिकटधारी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गाडियों में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम चलाया जा रहा है। समय-समय पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस साल अप्रैल से सितम्बर महीने के बीच मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कई जगह किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया। गहन, क्रास कंट्री, एम्बुश समेत यात्रियों को ध्यान मेंं रखते हुए 93 विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 विशेष टिकट चेकिंग अभियान में कुल 26,547 मामले सामने आए। इस दौरान 86 लाख 14 हजार से अधिक रूपयों का जुर्माना किया गया है।

           वाणिज्यिक प्रबंधक ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 34 फीसदी अधिक की वसूली हुई है। बिना टिकट के 6,049 मामलों से 30,53,530 रूपये वतौर जुर्माना वसूला गया है। अनियमित टिकट के 6,811 मामलों से 43,11,525 रूपये मिले हैं।  बिना बुक लगेज के 12,999 मामलों से 11,94,795 रूपये यात्रियों से लिये गए हैं। टिकट श्रेणी परिवर्तन के 94 मामलों में 7,020 रूपये की वसूली हुई है।  गंदगी फैलाने के 588 मामले दर्ज किये गए हैं।  46,470 रूपये की पेनाल्टी की गयी है। धुम्रपान के 6 मामलों से 1,200 रूपये जुर्माना ठोका गया है।

पोरबंद हावडा एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन कार्यालय से मिली खबर में बताया गया है कि अतिरिक्त भीड़़ को देखते हुए पोरबंदर-हावडा-पोरबंदर एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी। पोरबंदर से चलकर हावड़ा जाने वाली गाड़ी क्रमांक 12905 में एक स्लीपर 11 और 12 अक्टूबर को जोड़ा जाएगा। इसी तरह हावड़ा से चलकर पोरबंदर जाने वाली एक्सप्रेस नम्बर 12906 में स्लीपर कोच
हावडा से अस्थायी तौर पर  13 और 14 अक्टूबर को जोड़ा जाएगा।

close