दो मोटरसायकल सवार की मौत…तीसरा घायल, हाइवा पटलने से हुआ हादसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर— पचपेढ़ी थाना क्षेत्र मेंं जोंधरा खार के पास मोटर सायकल सवार तीन लोगों पर हाइवा पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी। तीसरे व्यक्ति की टांग टूट गयी है। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में भर्ती किया गया है। मोटरसायकल सवार तीनों कसडोल से कोरबा की तरफ जा रहे थे। जबकि कोरबा से गिट्टी भरकर हाइवा तेजी से कसडोल की तरफ आ रहा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              पुलिस से खबर मिली है कि आज सुबह कसडोल से मोटर सायकल पर सवार तीन लोग कोरबा की तरफ जा रहे थे। तीनों का नाम अजय कुमार साहू उम्र 22 साल, सोनालाल साहू उम्र 70 साल और लखेश्वर उम्र करीब 38 साल है। सवारों ने सामने से तेज गति से आ रहे हाइवा से बचने मोटरसायकल को किनारे करते समय गिर गए। कोरबा की तरफ से तेज गति से आ रहा हाइवा भी जोंधरा खार के पास अनियंत्रित होकर मोटर सायकल पर पलट गया। हाइवा में गिट्टी भरा हुआ था। घटना जोंधरा खार पचपेढी थाना क्षेत्र में हुआ।

                        मोटरसायकल सवारों पर हाइवा पलटने से अजय कुमार साहू और सोनालाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। लखेश्वर साहू की टांग टूट गयी। लोगों ने पुलिस के सहयोग से लखेश्वर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में भर्ती कराया । पुलिस जानकारी के अनुसार हाइवा का नम्बर CG-12 S-0817 और मोटरसायकल का नम्बर CG-12-A-6759 है। हाइवा के ड्रायवर को पकड़ लिया गया है।

 

close