धर्मनगरी में नाबालिग की इज्जत तार-तार…दो लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म…एक आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

city kotwaliबिलासपुर—बीती रात बिलासपुर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दो लोगों ने रतनपुर में सामुहिक दुष्कर्म किया है। घटना के दूसरे दिन भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। दोनो आरोपी मधुवन दयालबन्द के रहने वाले हैं। युवती के माता पिता ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। शिनाख्ती के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती आदर्श कालोनी पुराना हाईकोर्ट के पास शाम को घर से दूथ लेने गयी। इसी बीच दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। इसके पहले लड़की चिल्लाती बदमाशों ने हाथ से मुंह दबाया। दूथ का डिब्बा दूर फेंककर मोटरसायकल से लड़की को लेकर रतनपुर रवाना हो गये। हनुमान मंदिर के पास घने जंगल में दोनों ने बारी बारी से नाबालिग से दुष्कर्म किया। सामुहिक दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने रात्रि को लड़की को दयालबंद स्थित मधुबन आए। शंकर नाम युवक ने दूसरे दिन यानी आज लड़की से मुंह काला किया।

                                            आरोपियों ने सुबह लड़की को धमकी देकर छोड़ा कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। सुबह रोती विलखती नाबालिग लड़की घर पहुंची। माता पिता को आप बीती सुनाई। नाबालिग लड़की के परिजनों  नें मामले की तत्काल जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मामला दर्ज कर सिटी कोतवाली पुलिस ने मधुबन स्थित कुुछ बदमाशों की धरपकड़ की। पकड़े गए सभी युवकों की पुलिस की मौजूदगी में लड़की से शिनाख्त करवाया गया। लड़की ने दुष्कर्म करने वाले एक युवक की पहचान की।

                                      सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक का नाम अमन खान है। दयालबंद के मधुवन में रहता है। अमन ने जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि दूसरे आरोपी का नाम  शंकर है। शंकर ने लड़की के साथ दूसरे दिन घर में भी दुष्कर्म किया है। मोटर सायकल को बरामद कर लिया गया है। मोटरसायकल शंकर का बताया जा रहा है। जल्द ही शंकर को भी पकड़ लिया जाएगा। दोनों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

close