बाबी ढाबा के पास प्रेमी जोड़े से लूट…नगद समेत डेढ़ लाख का सामान पार…पिता के आते ही महिला ने बोला सच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

KONIबिलासपुर–लूटपाट का शिकार अंबिकापुर की संदिग्ध प्रेमी युगल ने कोनी थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बार-बार गलत जानकारी देने पर कोनी पुलिस ने प्रेमी युगल को फटकारा भी है। रिपोर्ट लिखने के बाद कोनी पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कोनी पुलिस ने अंबिकापुर निवासी शम्भूनाथ सोनी और उसकी पत्नी के शिकायत पर लूटपाट का अपराध दर्ज किया है। सुबह करीब 11 बजे कोनी थाना पहुंचकर शम्भूनाथ सोनी और उसकी पत्नी ने बताया कि अम्बिकापुर स्थित सक्तिपारा के रहने वाले हैं। शम्भूनाथ सोनी ने खुद को मनेन्द्रगढ़ में शिक्षा विभाग का बाबू होना बताया। जबकि पत्नी को पेशे से शिक्षिका होने की जानकारी दी। दोनो ने बताया कि एक दिन पहले शाम पांच बजे अम्बिकापुर से इंडिगो कार CG-15 PQ-6120 से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। सुबह करीब पांच बजे रतनपुर स्थित बाबी ढाबा के पास मुंह धो रहे थे। इसी दौरान आठ से दस अज्ञात लोग झांडी से निकले। चाकू की नोक पर लूटपाट की है।

                                        शम्भू नाथ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनके साथ पैंसठ हजार रूपए नगद, सोने की चैन और कपड़ो की लूटपाट हुई है। लूटरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने करीब डेढ़ लाख रूपए से अधिक के सामान पर हाथ साफ किया है।

महिला ने दी गलत जानकारी

                         लूटपाट का अपराध दर्ज करने के दौरान शम्भूनाथ और महिला ने खुद को पति पत्नी होना बताया। कड़ाई से पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों अम्बिकापुर से हाईकोर्ट के काम से बिलासपुर आए हैं। बाबी ढाबा के पास मुंह धोने कार निकले। इसी दौरान लूटपाट की घटना हुई। महिला ने बताया कि उसके पिता बिलासपुर में ही रहते हैं। हाईकोर्ट के बहाने पिता से मिलने पति के साथ बिलासपुर आयी हूं। मामला संदिग्ध होते देख पुलिस ने महिला के पिता को थाने में बुलाया। पिता ने बताया कि शम्भूनाथ सोनी महिला का पति नहीं बल्कि अम्बिकापुर में पड़ोसी हैं। इतना सुनते ही महिला ने बताया कि वह डर गयी थी इसलिए शम्भूनाथ सोनी को अपना पति बताया है।

close