बोनस तिहार के सफल आयोजन के लिए सीएम रमन ने थपथपाई सभी कलेक्टरों की पीठ

Shri Mi
2 Min Read

janjgir_champa_bonous_cm_oct_indexरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सभी जिलों में बोनस तिहारों के सुचारू और सफल आयोजन के लिए सभी जिला कलेक्टरों को बधाई दी है। डॉ. सिंह ने मंत्रालय में हुए राज्य स्तरीय कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कहा किसानों को दीपावली के पहले धान का बोनस देने के लिए राज्य सरकार ने जो संकल्प लिया था, बोनस तिहारों के आयोजन के जरिए उसे पूर्ण किया गया। सभी 27 जिलों में वहां के कलेक्टरों ने बोनस तिहार के कार्यक्रमों का सर्वश्रेष्ठ तरीके से आयोजन किया, जिससे आम जनता और किसानों के बीच एक सकारात्मक संदेश गया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस बार किसानों को पिछले वर्ष 2016 की धान खरीदी पर 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 2100 करोड़ रूपए का बोनस ऑनलाइन दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           इस वर्ष के धान का बोनस भी उन्हें अगले साल दीपावली के पहले दिया जाएगा। डॉ. सिंह ने उम्मीद जतायी कि सभी जिला कलेक्टर इस बार की तरह अगले साल भी सुव्यवस्थित रूप से बोनस तिहारों का आयोजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को धान का बोनस देने के लिए इस महीने की तीन तारीख से 15 तारीख तक प्रदेशव्यापी बोनस तिहार का आयोजन किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close