सूने मकान से जेवर और नगद की चोरी…सिरगिट्टी थाना की खबर..आरोपी की तलाश में पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

sirgiti psबिलासपुर—बीती रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी विनोद कुमार साहू के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सूनेमकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर अपने मंसूबों को अमली जामा पहनाया। विनोद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी निवासी विनोद कुमार साहू परिवार के साथ दो दिन बाहर गया था। बीती रात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरी की है। विनोद साहू सोमवार सुबह जब घर लौटा तो घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ पाया। घर में घुसते ही आलमारी का भी ताला टूटा हुआ देखा।

                       विनोद ने छानबीन के दौरान पाया कि अज्ञात चोरों ने सोने चांदी समेत नगद पर हाथ साफ किया है। मामले में लिखित जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है कि चोरों ने कितने रूपयों के सामानों की चोरी की है।

close