शहर में सीसी रोड और नाली बनाने महापौर किशोर राय ने किया कई जगह भूमि पूजन

Shri Mi
1 Min Read

IMG-20171025-WA0009बिलासपुर।बुधवार को महापौर किशोर राय ने वार्ड क्रमांक 16 श्रीकांत वर्मा मार्ग मे 8 लाख की लागत से सोनी शो रूम की गली से भगत के घर तक आरसीसी नाली निर्माण का भूमि औजान किया गया।वहीं वार्ड नंबर 17 राम वाटिका मे आरसीसी नाली निर्माण के साथ प्रीकास्ट स्लैब के साथ 3.47 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया।इसके अलावा महापौर ने  वर्ड नंबर 19 मे सीसी रोड एफसीआई गोदाम गधवापरा मे 170 मीटर की सीसी रोड का भूमि पूजन  किया गया।जिसकी लगर 4.74 लाख है।वार्ड नंबर 39 मे थावरदास द्वार का भी भूमिपुजन महापौर ने किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        महापौर ने संबन्धित ठेकेदार और अधिकारियों को उक्त कार्य गुणवत्ता  के साथ समय सीमा के अंदर पूरा करने निर्देश दिये।इस कार्यक्रम मे वर्ड पार्षद मीना गोस्वामी,गणेश रजक ,मंजीत पूरी,मोतीलाल गंगवानी,दिनेश देवांगन,किरण सिंह,निगम के कार्यपालन अभियंता राजकुमार मिश्रा,सहायक अभियंता रामवतार चौहान,उप अभियंता संदीप श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close