तुर्काडीह के पास सड़क हादसा…मोटर सायकल से गिरकर युवक गंभीर…पुलिस ने पहुंचाया सिम्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– शाम करीब 6 बजे कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह पुल के पास सड़क हादसे में एक युवक को गंभीर चोट पहुंची है। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। 108 के सहयोग से युवक को सिम्स में दाखिल किया गया है। युवक का नाम राजू शेन्डे है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक शराब के नशे में था। कुछ लोगों ने बताया कि युवक चेकिंग अभियान से बचने के लिए मौके से फरार होते हादसा हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      शाम करीब 6 बजे कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह पुल के पास मोटर सायकल सवार युवक हादसे का शिकार हो गया है। खबर मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। 108 के सहयोग से घायल युवक राजू शेन्डे के सिम्स में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी मिली है कि गाड़ी चलाते समय युवक शराब के नशे में था।

                                 जानकारी के अनुसार राजू शेन्डे पिता रामाधार शेन्डे तुर्काडीह का ही रहने वाला है।युवक की उम्र करीब 22 साल है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राजू शेन्डे के मात पिता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद 108 के सहयोग से सिम्स में भर्ती किया गया।

शराब के नशे में था राजू शेन्डे

                कोनी थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। प्राथमिक तहकीकात में घटाना के समय युवक नशे में पाया गया। शुक्ला ने बताया कि युवक की किसी गाड़ी से टकराकर हादसा नहीं हुआ है। वह नशे की हालत में तुर्काडीह की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी मोटर सायकल अंसुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। इस दौरान उसको चोट पहुंची है। पुलिस ने राजू शेन्डे की गाड़ी से एक पाव शराब भी बरामद किया है। युवक फिलहाल सुरक्षित है। मामला को विवेचना में लिया गया है।

                      कुछ लोगों ने बताया कि कोनी थाना के आस पास ट्रैफिक का शायद चेकिंग अभियान चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद राजू शेन्डे तुर्काडीह पुल की तरफ गया। हड़बड़ी में शायद हादसा हुआ है।

close