कांग्रेसियों ने फिर जलाया पुतला…युवाओं ने पहना सीडी का माला..यूथ विंग के बाद महिलाओं ने भी मांगा इस्तीफा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

 IMG-20171028-WA0065  IMG-20171028-WA0024बिलासपुर— आज दूसरे दिन भी कांग्रेसियों ने सीएम और मंत्री मुणत का पुतला जलाया। युवाओं ने सीडी का माला पहनकर शर्म करो के नारे लगाए। गोलबाजर से देवकीनंदन चौक तक रैली निकालकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। जगह जगह सीडी बांटकर लोगों को सेक्स कांड की जानकारी दी। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके अलावा महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भी कांग्रेस भवन से रैली निकालकर मंत्री मुणत और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेहरू चौक पर जिला कांग्रेस नेताओं के साथ सीएम और पीडब्लूडी मंत्री का पुतला भी जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई।

                    आज कांग्रेस की महिला विंग और यूथ विंग ने अलग अलग समय में मंत्री राजेश मूणत के सीडी काण्ड को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की। कांग्रेस की युवा विंग ने गले में सीडी का माला पहनकर शर्म करो शर्म करो के नारे भी लगाए।

सीडी की माला और रैली

                        प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राजेश मुणत की कथित सेक्स सी डी सामने आने के बाद आज युवा कांग्रेसियों ने मंत्री राजेश मुणत का इस्तीफा मांगा है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने कथित सी डी की माला पहन कर प्रदर्शन किया। गोल बाजार से लेकर देवकीनंदन चौक होते हुए कांग्रेस भवन से होकर नेहरू चौक तक रैली निकाली। लोगों के बीच सीडी का वितरण किया।

         IMG-20171028-WA0083                                जावेद मेमन ने कहा कि सीडी काण्ड के बाद मंन्त्री राजेश मुणत ने पद पर रहने का अधिकार खो दिया है। उन्हे तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। मेमन ने सरकार से सीडी की निष्पक्ष एजेंसी से तत्काल जांच किए जाने की मांग की है। मामले को उजागर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की रिहा करने को कहा है। जिला महासचिव गोपाल दुबे ने बताया कि भाजपा के नेता  मुणत को बचाने के लिए सरकार ने ताकत झोंक दी है। लेकिन युवा कांग्रेस ने निश्चय किया है कि मामले को दबाने नहीं दिया जाएगा। इसलिए आज आज प्रदेश भर में सी डी कांड को लेकर प्रदर्शन किया गया । प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ दबाव डालकर अपराध दर्ज किया है। विनोद वर्मा के खिलाफ की गयी कार्रवाई का विरोध भी किया है।

           गोपाल दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बघेल ने जब सीडी काण्ड को सबके सामने लाया तो भाजपा नेता राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराने थाना पहुँच गए। सीडी पहनकर सीडी काँड को लेकर विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जावेद मेमन , लक्ष्मीनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, जिला महासचिव गोपाल दुबे, विनय वैधे, प्रकाश मणि वैष्णव,शहर महासचिव ऋषि कश्यप,संजय चौहान, एनएसयूआई नेता लकी मिश्रा, समेत कई युवा कांग्रेसीनेजर आए। यूथ विंग ने 4 घंटे के अंदर कार्यवाही नही होने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

महिलाओं ने भी जलाया पुतलाIMG-20171028-WA0081

            कांग्रेस की जिला महिला कांग्रेस विंग ने भी रैली निकालकर सरकार का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस के नेताओं ने भी महिला कांग्रेस नेत्रियों का समर्थन किया। इसके पहले जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेहरू चौक पर पुलिस व्यवस्था के बीच सरकार का पुतला जलाया। मंत्री और सीएम का इस्तीफा मांगा। पुतला जलाने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर झूमाझटकी भी हुई।

                   पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस महिला नेत्रियों में प्रमुख रूप से  सीमा पाण्डेय,सीमा सोनी.चित्रलेखा,अनिता लव्हात्रे के अलावा दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थीं। इसके अलावा पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,नरेन्द्र बोलर,राजेन्द्र शुक्ला,शेख नजरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल,अभयनारायण राय,प्रमोद नायक,त्रिलोक श्रीवास,रविन्द्र सिंह, केशव गोरख, ब्रह्मदेव सिंह,समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे

close