ग्लोबल वार्मिंग से मिलेगा छुटकारा

BHASKAR MISHRA

IMG-20150709-WA0005बिलासपुर—बिलासपुर सिविल लाइन थाने में आज पुलिस अधिकारियों ने पौध रोपण किया। इस मौके पर सिविल लाइन स्टाफ भी उपस्थित था। सीएसपी लखन पटले ने बताया कि पौधे के बिना जीवन की कल्पना करना संभव ही नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में प्रतिवर्ष जन और समाज हित के लिए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लगातार पेंड़ घटने से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से आज पूरी दुनिया चिंतित है। इस समस्या से बचने का एक मात्र उपाय पौधरोपण के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                     सिविल लाइन थाना मैदान में थानेदार नसर सिद्धिकी ने भी छायादार पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि जन और जंगल में आदिकाल से मनुष्य का गहरा नाता रहा है। लेकिन आज हमारी गलतियों ने ही हमें ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या के बीच खड़ा कर दिया है। बावजूद इसके अब सभी लोग पर्यावरण को लेकर जागरूक हो चुके हैं। जगह-जगह लोग पौधरोपण का काम एक मिशन के रूप में कर रहे हैं।

                     पौधरोपण अभियान के समय कई अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने सिविल लाइन प्रांगण में छायादार पोधों का रोपण किया। वहीं लखन पटले और नसर सिद्धिकी ने सभी लोगों से एक पौधा लगाने की विनम्र अपील की।

close