योजनाओं की जानकारी देगी कन्याशक्ति..बेलतरा में बैठक..युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने किया रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मध्य मंडल कन्या शक्ति की रानीगांव में बैठक हुई। मंडल की कन्या शक्ति को मजबूत करने और शासन की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। महिलाओं तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए जरूरी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  रानीगांव में बेलतरा मध्यमंडल कन्या शक्ति की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी ने उपस्थित महिलाओं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के टिप्स दिए। कन्या शक्ति कार्यकर्ताओं को पार्टी की किस तरह बेहतर सेवा दें..इसके बारे में भी जानकारी दी।  इस दौरान बेलतरा मण्डल अध्यक्ष अनिल पाण्डेय और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा ने कहा कि भाजपा महिला शक्ति संगठन ने पार्टी हित हमेशा से बेहतर परिणाम दिया है। इस बात को पार्टी के बड़े नेता भी अच्छी तरह से जानते हैं। और तारीफ की करते हैं।

                     कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मानिकपुरी ने किया। मानिकपुरी ने इस दौरान उपस्थित लोगों को कार्यकारणी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में जिला कन्या शक्ति संयोजिका सरोज केरकट्टा. विहा नेहरान, मंडल सयोजिका कन्या शक्ति नेहा कोरी, किरण, तृप्ति,दिव्या, आकांक्षा निर्मलकर, पूनम, शशिकला, आरती, संध्या, छत्रपाल सिंह, मनी राम ध्रुव, पवन यादव, लव साहू, मनीष सरवंस समेत कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
close