बिलासपुर—चकरभाटा थाना क्षेत्र के फ्लाई ओबर के पास गड्ठे में आटो पलटने से तीन लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। आटो में कुल आठ लोग सवार थे। सभी लोग कडार में रहने वाले एक परिवार के घर दशगात्र में शामिल होने जा रहे थे। घायल लोगों ने बताया कि आटो चालक नशे में था।दगोरी निवासी ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ दशगात्र में शामिल होने कडार के लिए निकले। दगोरी से जेडी पकड़कर चकरभाठा आए। इसके बाद आटो लेकर कडार के लिए रवाना हुए। ओमप्रकाश के साथ परिवार के अन्य सात सदस्य भी आटो में सवार थे। इसी बीच फ्लाई ओव्हर ब्रिज के पास आटो गड्ढे में घुस गया। अनियंत्रित होकर पलट भी गया। जिसके कारण आटो में सवार आठ में से तीन लोगो को गहरी चोट पहुंची। जबकि अन्य पांच लोगों को मामूली चोट पहुंची है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
ओमप्रकाश परिवार ने बताया कि आटोचालक नशे में था। बहककर बातें कर रहा था। आटो का नम्बर CG-10 AD- 3254 है। आटो चालक हम लोगों को फ्लाई ओवर के नीचे से ले जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इसके पहले आटो चालक आटो छो़ड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि लोगों के सहयोग से हम लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में ओम प्रकाश वर्मा और सावित्री बाई को ज्यादा चोट लगी है। डाक्टरों ने इलाज के बाद सभी को अस्पातल से छुट्टी दे दी है। चकरभाठा पुलिस ने मौके से आटो को बरामद कर थाना में खड़ा कर दिया है।