ब्लू व्हेल खेलने के बाद आत्महत्या…फांसी पर झूला डीसीए का छात्र…मौके पर पहुंची पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कुदुदण्ड निवासी डीसीए के छात्र ने मोबाइल देखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम सजीत कुमार है। सजीत डीएलएस कालेज में डीसीए का कोर्स कर रहा था। घटना बीती देर रात की है। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कुदूदण्ड निवासी एक युवक ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम सजीत कुमार पिता शरणजीत सिंह है। मृतक सजीत की मां जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स है। घटना के दिन पिता कोरबा गया हुआ था।

            पुलिस को सजीत के बड़े भाई सुरजीत ने बताया कि शुक्रवार को मेरा जन्मदिन था। शाम को मां भाई से मिलने के बाद अपने दोस्तों के साथ तिफरा स्थित काली ढाबा गया। पार्टी के बाद घर आया। छोटे भाई को मोबाइल में व्यस्त देखा। हाय हलो के बाद मैं सोने चला गया। करीब दो बजे लघु शंका के लिए नींद से जागा तो देखा की सजीत अभी भी मोबाइल पर है। मुझे लगा वह गेम खेल रहा है। मैने मोबाइल बंद कर सोने के लिए कहा। इसके बाद मैं भी सोने चला गया।

                              करीब ढाई से तीन बजे के बीच दादी उठी। उसने देखा कि सजीत कपड़े का फंदाबनाकर फांसी पर लटका है। दादी की आवाज सुनते ही घर के सभी लोग जग गए। सभी लोग सजीत को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। मामले में पुलिस को जानकारी दी गयी।

                                        पुलिस को शक है कि सजीत मोबाइल पर ब्लूव्हेल गेम खेल रहा था। फिलहाल पुलिस ने सजीत की मोबाइल को जब्त कर लिया है। पंचानामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

close