छत्तीसगढिया अधिकार यात्राः मस्तूरी में संतोष…बेलतरा में टाह का वादा..छत्तीसगढियों को मिलेगा हक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
IMG-20171108-WA0010 बिलासपुर— जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अधिकार यात्रा को लेकर कार्यकर्ता शहर-शहर और गांव गांव पहुंच रहे हैं। यात्रा के 8 वें दिन मस्तूरी,बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का जनता कांग्रेस नेताओं ने भ्रमण किया। पदयात्रा के दौरान जनता कांग्रेस कार्यकर्ता लोेगो की समस्याओं से रूबरू हुए। जनता को समझाने का प्रयास किया कि भाजपा की करनी और कथनी में भेद है। लेकिन जनता कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों से किए गए वादों को अजीत जोगी हर हाल में पूरा करेंगे।

                   जकांछ की अधिकार यात्रा के दौरान मस्तूरी ,बिलासपुर और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने जनता को बताया कि छत्तीसगढ़ियों के अधिकारों को दिलाना ही अजीत जोगी का सपना है। अजीत जोगी ने कोर्ट के सामने लिखित में शपथ लिया है कि सरकार बनते ही संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान जोगी कार्यकर्ताओं ने अधिकार पत्र का वितरण किया और दरवाजों पर स्टीकर भी लगाया।  IMG-20171108-WA0012

मस्तरी  में संतोष दुबे और ज्वाला ने की अगुवाई
                      मस्तूरी विधानसभा में छत्तीसगढिया अधिकार यात्रा की अगुवाई जिला अध्यक्ष ग्रामीण पं. ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी और कार्यकारी जिला अध्यक्ष  संतोष दुबे ने की है। प्रभारी पवन साहू , विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्णेजक, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष डी पी तिवारी यात्रा में विशेष रूप से मौजूद थे। पदयात्रा के दौरान जोगी कांग्रेस की टीम ने कोहरौदा , रिस्दा , हिर्री , देवगांव के ग्रामीणों से रूबरू हुए। यात्रा मे डॉ महेंद्र रात्रे, सत्येंद्र गुलेरी , अफज़ल शेख , किरण तिवारी  और मालिक डहरिया समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
बेलतरा विधानसभा पदयात्रा

बेलतरा विधानसभा में जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल टाह की अगुवाई में विधानसभा के कई गावों का भ्रमण किया। बांका, कोरबी, सलखा,बरपाली के ग्रामीणों से अनिल टाह ने संवाद किया। घर-घर जाकर छत्तीसगढ़िया अधिकार पत्र और अजीत जोगी के शपथ-पत्र को बांटा। अनिल टाह और उनके समर्थकों ने ग्रामीणों को बताया कि वर्तमान सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।

                          पदायात्रा के दौरान अनिल टाह को ग्रामीणों ने बताया कि नानबांका बस्ती में आने-जाने के लिए पुल की जरूरत है। ग्रामवासियों को सफर के दौरान भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने अनिल टाह से बिजली,पानी,सड़क की बदतर व्यवस्था की भी जानकारी दी। टाह ने गरीब आदिवासियों को विश्वास दिलाया कि जोगी सरकार बनते ही सबकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।  यात्रा में प्रमुख रूप से दिलीप मिरी, प्रशांत त्रिपाठी, रामकथा जायसवाल, हितेश देवांगन, सिद्धार्थ पाण्डेय, राहुल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।
45 दिन चलेगी पदयात्रा
                     संतोष दुबे और अनिल टाह ने बताया कि जोगी कांग्रेस की अधिकार पदयात्रा प्रदेश के कोने कोने में 45 दिनों तक चलेगी। विधानसभा स्तर पर प्रमुख नेता और कार्यकर्ता आन जनता से लगातार मिल रहे हैं। एक नवम्बर से शुरू पदयात्रा का समापन 45वें दिन 15 दिसम्बर को किया जाएगा।
close