महालेखाकार कार्यालय की गलती..कर्मचारियों पर भारी…कर्मचारी नेता ने लिखा पत्र..कहा शिविर लगाकर दूर करें परेशानी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171109-WA0024बिलासपुर— छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश कर्मचारियों के समान्य भविष्य निधि खाते मे महालेखाकार कार्यालय की त्रुटियों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कर्मचारी नेता महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि महालेखाकार की गलतियों का खामियाजा सामान्य कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। यदि समय पर इन गलतियों को ठीक नहीं किया गया तो कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ जाएंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                        कर्मचारी नेता प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने भविष्य निधी में ऋणात्मक शेष आने की समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री ,महालेखाकार रायपुर और वित्त सचिव छत्तीसगढ़ के नाम कलेक्टर को दी है। कलेक्टर से मुलाकात कर रोहित तिवारी और कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समस्या निवारण को लेकर जिला स्तर पर विशेष शिविर लगाने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि प्रदेश के अधिकतम कर्मचारियों के समान्य भविष्य निधि खाते मे ऋणात्मक शेष बताया जा रहा है। निश्चित रूप से चिंता का विषय है।
                                 रोहित तिवारी ने कलेक्टर को बताया कि ऋणात्मक शेष महालेखाकार कार्यालय से पंजी संधारण में लापरवाही के कारण हुई है। कर्मचारियों की जीपीएफ़ पासबुक सम्बन्धित कार्यालय में भरी जाती है। ऑनलाइन पेमेंट कोषालय के जरिए होता है। ऑनलाइन एंट्री के आधार पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती सही ढंग से प्रविष्टी करना महालेखाकार कार्यालय की जिम्मेदारी होती है।
          रोहित ने पत्रकारों को बताया कि महालेखाकार कार्यालय में लापरवाही से रख रखाव के कारण कर्मचारियों के खाते मे जमा राशि कार्यालय के पासबुक से कम बतायी जा रही है। राशि कम बताने के कारण सम्बन्धित सॉफ़्ट वेयर से राशि का आहरण नही हो पा रहा है। जिसके कारण जमा राशि का उपयोग कर्मचारी अपने आवश्यक कार्यों मे नही कर पा रहे है। प्रदेश के कर्मचारियों के सामने गम्भीर समस्या है।
                रोहित ने बताया कि हम लोगों ने समस्या को दूर करने मुख्यमंत्री , वित्त सचिव और महालेखाकार के नाम के नाम जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र दिया है। महालेखाकार की टीम जिला स्तर पर अपने कर्मचारियों को भेज कर विशेष अभियान के तहत समस्या को दूर करे। शिविर लगा कर कर्मचारियों की समस्या का निराकरण करे।
                    प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री रोहित तिवारी ,सुनील यादव जिलाध्यक्ष ,प्रदीप शर्मा जिला सचिव ,सूर्यप्रकाश कश्यप ,हितेष वैष्णव ,विजय यादव,अजय निर्मलकर ,शामिल थे।
close