धनुषधारियों ने बुलंद किया बिलासपुर का परचम…साँई करेगा 10 तीरंदाजों को प्रशिक्षित..प्रदेश में शिवतराई की गूंज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171111-WA0020(1)बिलासपुर—बिलासपुर स्थित शिवतराई गाँव के धनुर्धारियों को तराश कर हीरा बनाया जाएगा। भारतीय खेल विकास प्रधिकरण रायपुर साई केंद्र ने शिवतराई के धनुषधारियों को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। रायपुर स्थित साई केन्द्र ने तीरंदाजी प्रतिभा खोज के दौरान आयोजित ट्रायल में 10 तीरदांजों का चयन किया है। सभी धनुषधारियों को रायपुर स्थित साई केंद्र में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      रायपुर स्थित भारतीय खेल विकास प्राधिकरण केन्द्र ने शिवतराई के 10 धनुषधारियों को तीरंदाजी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। प्रशिक्षण के लिए शिवतराई से दस तीरंदाजों का चयन किया गया है। सीमित सीटों के लिये आयोजित तीरंदाजी ट्रायल प्रतियोगिता में शिवतराई के 25 धनुषधारियों ने हिस्सा लिया था। ट्रायल का आयोजन करीब तीन महीने पहले किया गया था। इसमें इतवारी राज के छोटे बड़े 25 शिष्यों ने हिस्सा लिया था।

                           तीन महीने आयोजित ट्रायल के बाद हाल ही में रायपुर स्थित साई केन्द्र ने तीरंदाजों की चयन सूची को जारी कर दिया है। चयन सूची में शिवतराई के 10 बच्चों को सफलता मिली है। साई प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण लेने के लिए शिवतराई के सभी चयनित दस बच्चे रायपुर पहुंच गए हैं। शिवतराई के बच्चों की शानदार सफलता पर इतवारी राज समेत खेल प्रमियों ने खुशी जाहिर की है। इतवारी राज ने बताया कि साल 2011 में साई के ट्रायल में शिवतराई के सात बच्चों का चयन हुआ था। साल 2013 में केवल तीन बच्चों को ही साई से प्रशिक्षित होने का मौका मिला।

                                                     इतवारी राज ने बताया कि साई की चयन सूची में विकास कुमार गंधर्व, अभिलाष राज,जयपाल धुर्वे,यशपाल धुर्वे, सुलोचना राज, अमनप्रकाश सिंह धुर्वे, शैलेन्द्री आर्मो, रोहित सिंह पोर्ते, नित्या धुर्वे और वीरेंद्र प्रताप का नाम शामिल है।

close