♦सीआईएसएफ के कमांडेंट कार्यालय का किया शुभांरभ
दंतेवाड़ा।राष्ट्रीय खनिज विकास निगम(एनएमडीसी)के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन.बैजेन्द्र कुमार ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर गुरुवार को को बचेली माईन्स का अवलोकन कर लौह अयस्क उत्खनन परिवहन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बचेली माईन्स के डिपाजिट.5 में लौह अयस्क खदान प्लांट का अवलोकन किया। एनएमडीसी के चेयरमेन एन.बैजेन्द्र ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केम्पस में कमांडेंट कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके पश्चात श्रमिक संघों तथा ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों से रूबरू होकर उनकी मांगों के बारे में चर्चा की। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की।कुमार ने दोपहर में बैलाडिला रेस्ट हाउस में एनएमडीसी के कई विभाग प्रमुखों की बैठक के दौरान बचेली माईन्स की गतिविधियों,लौह अयस्क उत्खनन, खदान और परिवहन,सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।इस दौरान उनके साथ खनिज साधन विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे।
इसके बाद अधिकारी.कर्मचारी संघों के प्रतिनिधी मंडल से भेंट कर चर्चा की।एनएमडीसी चेयरमेन ने अपोलो अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तथा इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु संवेदनशीलता के साथ पहल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।इस दौरान कलेक्टर सौरभ कुमार,पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप,एडिशनल एसपी अभिषेक पल्लव सहित एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।