बिलासपुर—-जनता कांग्रेस नेता अनिल टाह छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के 21 वें दिन बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गतौरी और सेमरताल की पदयात्रा की है। जनता कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल टाह सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ पदयात्रा की। इस दौरान जनता से सीधा संवाद भी किया। छत्तीसगढ़िया अधिकार पत्र और अजीत जोगी का शपथ-पत्र बांटां। लोगों को हक और अधिकार की जानकारी दी। वर्तमान सरकार की नाकामियों को भी बताया। अनिल टाह के समर्थकों ने छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा का स्टीकर भी चिपकाया।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
पदयात्रा के 21 वें दिन अनिल टाह बेलतरा विधानसभा के गतौरी और सेमरताल की पदयात्रा की। गतौरी के लोगों ने बिजली समस्या की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि सही वोल्टेज नहीं होने से फ्रीज, कुलर खराब हो गए हैं। शिकायत के बाद भी जेई ने समस्या का निराकरण नहीं किया।
सेमरताल के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति नही मिलने की शिकायत की। अनिल टाह ने कहा छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत करेंगे। ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने की भी जानकारी दी। बुजुर्गों ने 5-6 महीने से निराश्रित पेंशन और वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की जानकारी दी। मजदूरों ने बताया कि रोजगार गारंटी मनरेगा का भुगतान पिछले एक साल से नहीं हुआ है।
सेमरतालवासियों ने बताया कि नाली निर्माण नहीं होने से घर का गंदा पानी रोड में बहता है। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पदयात्रा के दौरान आधा सैकड़ा लोगों ने जनता कांग्रेस की सदस्यता भी ली।
सेमरतला में अनिल टाह आमसभा को भी संबोधित किया। पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।