दूसरे चरण की यात्रा का एलान..आप केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने कहा…कांग्रेस-भाजपा की जुगलबंदी से प्रदेश परेशान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20171124-WA0004बिलासपुर—बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा की रायपुर में समीक्षा बैठक हुई। केन्द्रीय पर्यवेक्षक विजय सिंह चौहान ने संकल्प यात्रा की सफलता पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। समीक्षा बैठक से पहले विजय चौहान ने रायपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारम्भ किया। प्रथम चरण में बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा से उत्साहित विजय चौहान ने दुसरे चरण की संकल्प यात्रा का ऐलान भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        रायपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन केन्द्रीय पर्यवेक्षक विजय चौहान ने किया।चौहान ने समीक्षा बैठक में बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होने बदलबो छत्तीसगढ संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का एलान किया। चौहान ने बताया कि दूसरे चरण की संकल्प यात्रा 1 जनवरी 2018 से शुरू हो कर 30 जनवरी 2018 तक चलेगी।

                     समीक्षा बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय पर्यवेक्षक विजय ने बताया कि संकल्प यात्रा से आम आदमी पार्टी की धमक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची है। लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शक्ति मिली है। आम आदमी पार्टी को प्रदेश के 11 लोकसभा और 90 विधानसभा में आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

                 विजय ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा की सांठगांठ को अच्छी तरह समझ चुकी है। आम आदमी पार्टी से उन्हें बहुत उम्मीद है। हमें उनके विश्वास को अंजाम तक पहुंचाना है। साल 2018 चुनाव में जनता के विश्वास को सरकार बनाकर पूरा करना है।

                      समीक्षा बैठक को प्रदेश संयोजक संकेत ठाकुर ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि प्रथम चरण के बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की एक तिहाई गांव तक पार्टी की आवाज को पहुंचाया है। दूसरे चरण में प्रदेश के कोने कोने में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का एलान करना है। ठाकुर ने कहा कि पिछले 17 साल से प्रदेश की जनता कांग्रेस- भाजपा की सांठगांठ से पैदा हुए कुशासन से तंग आ चुकी है। जनता परिवर्तन चाहती है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी पर उनका विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। हमने जनता से वादा किया है कि 2600 में धान लेबो,हर लड़का ला काम देबो। यह केवल जुमला नहीं है…बल्कि इसे कर दिखाना है।

                     विजय चौहान और संकेत ठाकुर ने समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं के हौसलों की तारीफ की। दोनों नेताओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी अरबों रूपयों के घोटालो, किसानों और मजदूरों के साथ नाइंसाफी,आदिवासी,महिलाओं के साथ अन्याय को दूसरे चरण के संकल्प यात्रा में मजबूती के साथ उठाएगी।  दिल्ली सरकार की तर्ज पर 2018 में सरकार बनाना है। किए गए सभी वादों को पूरा करना है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर लोकसभा प्रभारी सरदार जसबीर सिंह ने दी।

सीईओ को अवगत कराया

             आम आदमी पार्टी नेताओं ने लोकसभा बिलासपुर संयोजक सरदार जसबीर सिंह की अगुवाई में लोरमी सीईओ को स्थानीय समस्याओं से रूबरू कराया। इसके पहले आप नेताओं ने लोरमी विधानसभा के गांव अमलीडीह में जनसभा को संबोधित किया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को गंभीरता से सुना। आप नेताओं ने लोरमी जनस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। व्यवस्था पर नाखुशी जाहिर करते हुए ग्रामीणों के साथ लिखित शिकायत सीईओ से की। सीईओ से मुलाकात के दौरान सरदार जसबीर सिंह के अलावा आप नेता अरविंद पाण्डेय, चंद्र कश्यप और कई लोग मौजूद थे।

close