सरकार का एलान,युवाओं के लिए अगले महीने निकलेगी 50 हजार भर्ती

Shri Mi
1 Min Read

yogi_aadityanathनईदिल्ली।उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लखनऊ में युवाओं को लुभाने की कोशिश में मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में 4 लाख नई भर्तियों का एलान किया है।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘4 लाख नौकरियां युवाओं का इन्तजार कर रही हैं। सरकार अगले महीने 50 हजार भर्तियां निकालेगी जिसमें मेरिट बेस पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। आपको बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सीएम की आखिरी जनसभा कपूरथला में हुई। योगी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है।उन्होंने युवाओं से कहा कि अगले महीने 50 हजार भर्तियां आएंगी। यह भर्तियां चेहरा देखकर नहीं पारदर्शी तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई इन भर्तियों को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश करेगा तो सरकार उसकी संपत्ति जब्त कर लेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों में सपा और बसपा ने निकायों को पंगु बना दिया था। हम नगर निकायों को सक्षम और जवाबदेह बनाना चाहते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close