साडी का फंदा बनाकर लटका शिकारी…परिजन लेकर पहुंचे सिम्स…डॉक्टरो ने बताया हो गयी मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cimsबिलासपुर– सकरी पुलिस चौकी क्षेत्र में  एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना बीती रात की है। परिजनों ने इलाज के लिए सिम्स लाया। लेकिन तब तक अशोक शिकारी की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी रिपोर्ट मिलने के बाद होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       पुलिस जानकारी के अनुसार बीती रात सकरी में 39 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम अशोक शिकारी है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य पड़ोस में शादी कार्यक्रम में गए थे। पुलिस ने बताया कि करीब दस बजे अशोक शिकारी का पिता घर आया। उसने देखा कि बेटा अशोक शिकारी साड़ी को फंदो बनाकर लटका हुआ है।

             अशोक शिकारी को फंदे पर लटकते देख पिता अनुज शिकारी ने आस पास के लोगों को बुलाया। लोगों के सहयोग से फंदा काटकर अशोक शिकारी को उतारा गया। इसके बाद सभी लोग सिम्स लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बताया कि अशोक की मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

close