बस हादसाः अब तक 6 लोंगों की मौत…यात्री हो रहे डिस्चार्ज…डॉ.मूर्ति ने बताया…सभी लोग खतरे से बाहर..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171126-WA0030बिलासपुर—बंजारी बस हादसे में घायल लोग धीरे धीरे सिम्स छोड़कर घर जाने लगे हैं। कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। रामरती ने बीती देर रात ने दम तोड़ दिया है। आज परिजन रामरती को लेकर घर चले गए हैं। जहां उसका अंंतिम संस्कार किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 बंजारी घाट बस हादसे में अभी तक छः लोगों की मौत हो चुकी है। छढवी मौत सिम्स में हुई। गंभीर रूप से घायल रामरती पति चैतराम को बचाया नहीं जा सका है। बस हादसे में रामरती परिवार के साथ इलाहाबाद से बिलासपुर के लिए सवार थी। रामरती का घर रतनपुर स्थित परसोढ़ी गांव में है। बस हादसे के बाद रतनपुर प्राथमिक केन्द्र में उपचार के बाद सिम्स रिफर किया गया था।

ओडिशा घायलों को मिली छुट्टी

               सिम्स एमएस डॉ.रमणेश मूर्ति ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को बेहतर इलाज दिया गया। छुट्टी का दिन होने के बाद भी सिम्स कर्मचारियों ने इलाज के दौरान मरीजों का बेहतर ख्याल रखा। देर शाम तक हादसे के शिकार लोग सिम्स पहुंचते रहे। डॉक्टरों की टीम ने हादसे में घायल एक एक मरीज को गंभीरता से लिया। टीम ने शिकायत का मौका नहीं दिया।

                                डॉक्टर रमणेश मूर्ति ने बताया कि रामरति पति चैतराम की मौत इलाज के दौरान हुई। आंतरिक और बाह्रा रूप से बहुत ज्यादा घायल थी। बचाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। रामरति के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

           डॉ.मूर्ति ने बताया कि बस हादसे में घायल ओ़़डिसा वासियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। सभी लोगों की हालत ठीक है। धीरे धीरे बचे यात्रियों को भी घर जाने की छुट्टी मिल जाएगी। सभी लोगों की हालत अब ठीक है।

close