निगम आयुक्त ने कहा-मिलकर बनाएंगे बिलासपुर को साफ सुथरा,Online भेजे फोटो,तुरंत होगी सफाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

soumil ranjan tiwariबिलासपुर—देश के चार हजार से अधिक शहरों में  4 जनवरी 2018 से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान शहरों की साफ सफाई व्यवस्था पर अंक दिए जाएंगे। भारत सरकार की टीम शहरों की सफाई व्यवस्था को कई पैमानों पर परखेगी। इसके बाद शहरों की सफाई रेटिंग को जारी किया जाएगा। यह बातें निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने बतायी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  निगम कमिश्नर सौमिल रंजन ने बताया कि भारत सरकार की टीम देश के 4041 शहरों की सफाई व्यवस्था की सर्वे करेगी। सर्वेक्षण कार्य 4 जनवरी 2018 से को किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को विभिन्न पैमानों में परखा जाएगा। स्वच्छता अभियान की दौड़ में भारत सरकार ने बिलासपुर शहर का भी चयन किया है। भारत सरकार की सर्वेक्षण टीम बिलासपुर में सफाई व्यवस्था की जायजा लेगी।

                         कमिश्नर ने सीजी वाल को बताया कि बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल हो चुका है। स्मार्ट सिटी की दिशा में लगातार काम भी किया जा रहा है। इसलिए बिलासपुर की सफाई व्यवस्था पर देश और राज्य की विशेष नजर रहेगी। बिलासपुर शहर और यहां की जनता को देश और राज्य को बहुत उम्मीदें है। आम और खास सभी से गुजारिश है कि मिलजुलकर शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें। जहां उचित महसूस हो जानकारी निगम प्रशासन को भी दें।

                 बिलासपुर शहर का मान देश में सम्मान के साथ लिया जाए। इसके लिए सबको सफाई व्यवस्था पर मिलकर काम करना होगा। जनता से अपील है कि जहां कहीं भी गंदगी दिखाई दें। तत्काल जानकारी फोन या एप के माध्यम से निगम प्रशासन को दें। सौंमिल रंजन ने बताया कि जनता गुगल प्ले स्टोर में जाकर स्वच्छता App download करें।लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ichangemycity.swachhbharat।शहर के गली कोेने..जहां भी गदगी दिखाई दे फोटो खींचकर App के माध्यम से निगम को भेजें। निगम प्रशासन तत्काल कार्यवाही कर बताए गए स्थान से गंदगी को हटाएगी।

                         सौमिल रंजन ने बताया कि बिलासपुर प्रदेश का पहला एक मात्र शहर है जहाँ प्रतिदिन कचरा उठाने निगम की गाड़ियां घर-घर जाती हैं। लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है कि सफाई अभियान में आस पास स्थानों में जमा गंदगी को हटाने के लिए जनता निगम प्रशासन की मदद करेगी। मोबाइल या एप के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों में जमा गंदगी की जानकारी देगी।

Share This Article
close