तिफरा को लाखों रूपयों की सौगात..धरम ने कहा… करना है पीएम और सीएम के सपनों को साकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171130-WA0032IMG-20171130-WA0029 बिलासपुर—प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर पालिका तिफ़रा के कार्यक्रम में शिरकत किया। आम जनता से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्ववान किया। धरमलाल कौशिक नेक कहा कि पिछले पन्द्रह सालों में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। डॉ.रमन सिंह सरकार  की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आम जनता तक तेजी से पहुंच रहा है। धरम ने बताया कि सरकार किसानों और मजदूरों के हितों के लिए वजनबध्द है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            तिफरा नगरपालिका के कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश त्रिवेदी,एस.एन.तिवारी,बृभूषण वर्मा और इन्द्र भूषण चन्द्रनाहू मौजूद थे। इस दौरान धरम लाल कौशिक समेत अन्य अतिथियों ने डस्टबिन का वितरण किया। लोगों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

               प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने भूमि पूजन कर तिफरा निवासियों को निर्माण कार्य का सौगात दिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि तिफरा नगरपालिका क्षेत्र में 150 लाख रूपए की पाइप लाइन विस्तार और 64 लाख रूपए से आसीसी नाली निर्माण कार्य होगा। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री और  मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। जनता की जिम्मेदारी बनती है कि देश को साफ सुथरा रखें । छत्तीसगढ़ को देश का पहला गंदगी विहीन राज्य बनाना है। इसलिए सरकार प्रत्येक घर मे दो डस्टबिन का वितरण कर रही है। धरमलाल ने बताया कि स्वसहायता समूह घर घर जाकर घर से कचरा ले जाएंगे ।

            प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यदि सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर अभियान में चलेंगे तो नगर पालिका तिफ़रा, छत्तीसगढ़ और भारत स्वच्छ होकर रहेगा।

Share This Article
close