अण्डर ग्राउण्ड शिक्षाकर्मी नेताओंं ने कहा…2 माह की बच्ची के लिए मां ने जोड़ा हाथ..नहीं मिली राहत की भीख

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

shk 10  बिलासपुर— सोशल मीडिया में महागठबंधन नेता संजय शर्मा शिक्षाकर्मियो को संदेश दिया है। संजय ने रायपुर में तीसरे दिन शिक्षार्मियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। सरकार पर दमन का आरोप भी लगाया है। लेकिन खुशी भी जाहिर की है कि प्रशासन के दमन का असर शिक्षाकर्मियों पर नहीं है। संयय शर्मा ने कहा है कि प्रशासन की सख्ती के बाद भी प्रदेश के कोने कोने से हजारों की संख्या में शिक्षाकर्मी रायपुर पहुचकर आंदोलन की धार को पैनी कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सोशल मीडिया में संजय शर्मा ने शिक्षाकर्मियों को आंदोलन को तेज करने का संदेश दिया है। संजय शर्मा नेक कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से शिक्षकर्मी बाधाओं के बाद भी रायपुर पहुच रहे हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार रायपुर में तीसरे दिन शिक्षाकर्मी शांति पूर्वक प्रदर्शन के लिये रावनभाठा मैदान एकत्र होना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने जगह को सील कर दिया था। शिक्षाकर्मियो को जबरिया खीचकर बस ,गाड़ी में बैठाकर रायपुरा टाटीबंध समेत अन्य स्थानों में बनाए गए अस्थायी जेल दिया। सैकड़ो शिक्षाकर्मियो को दुर्ग जेल में बंद कर दिया गया।

          संजय शर्मा ने बताया कि तिल्दा से पुलिस ने एक महिला शिक्षकर्मी को भी जेल भेज दिया है। महिला गुहार लगाती रही कि 2IMG-20171204-WA0021(1) माह की दुधमुंही बच्ची उसका इंतजार कर रही है। बावजूद इसके महिला को नहीं छोड़ा गया। शिक्षक मोर्चा ने स्थिति को देखते हुए योजनानुसार 1 बजे धरना स्थल बदल दिया। सभी शिक्षकर्मी आयुर्वेदिक कालेज मैदान साइंस कालेज पहुंचने लगे। खबर लगते ही पुलिस भी पहुच गयी। शिक्षाकर्मियो को जबरदस्ती बसों में भरा जाने लगा।  लेकिन भीड़ बढ़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा है।

संजय ने बताया कि हजारो की संख्या में शिक्षाकर्मियो ने रोड में रैली निकालकर धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की है। सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है। संजय ने सभी शिक्षाकर्मियों को उत्साहित करते हुए कहा कि 1 दिसम्बर को गिरफ्तार साथियो की जमानत के लिए वकीलों ने आवेदन पेश किया है। लेकिन एसडीएण न्यायालय ने मामले को लंबित कर दिया है।

     IMG-20171204-WA0024(1)          संजय के अनुसार मोर्चा के पदाधिकारियों को पुलिस, क्राइम ब्रांच रात दिन धर ,पकड़ कर रही है। सूरजपुर, प्रतापपुर,मनोरा,जशपुर, फरसाबहार कोयलीबेड़ा, डोंगरगांव से हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर में लाज,धर्मशाला किसी भी जगह शिक्षाकर्मियो को रहने नही दिया जा रहा है। प्रदेश में शैक्षिक आपातकाल की स्थिति हैं।सरकार लगातार निलंबन बर्खस्तगी की कार्यवाही कर रही है। मनोबल तोड़ने की सारी कोशिशें हो रही हैं।

                 शिक्षक मोर्चा प्रांतीय संचालक संजय शर्मा ने दमनात्मक कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि हमे ना तो बात रखने के लिए जगह दिया जा रहा हैं। ना ही समाधान निकाला जा रहा हैं।

       मोर्चा के अन्य अण्डरग्राउणड संचालक विकास राजपूत और चन्द्रदेव राय ने परिणाम प्राप्ति तक आंदोलन का एलान किया है। दोनों संचालकों ने शिक्षक मोर्चा से अपील की है कि कोई भी शिक्षकर्मी भूलकर भी स्कूल ना जाएं। अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंंचकर प्रदर्शन करें। साथियों के मनोबल को बढ़ाए। हमे परिणाम प्राप्ति तक संघर्ष करना है।

close