पहले खाया पीया..इसके बाद लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ..दरवाजा बंद कर खिड़की से भागे चोर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

tarbahar p.s.बिलासपुर– चोरों ने रेलवे कर्मचारी के सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरी से पहले चोरो ने जमकर खाया पीया इसके बाद नगद समेत लाखो रूपए के सोने चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस जानकारी अनुसार आरोपी ताला तोड़कर घर के अन्दर दाखिल हुए। काम को अंजाम देने के बाद अन्दर से दरवाजा बंद कर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। तारबाहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               तारबहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कालोनी निवासी सत्यप्रकाश सिंह के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मकान मालिक सत्यप्रकाश सिंह रेलवे कर्मचारी हैं। शिकायत के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

                    सत्य प्रकाश ने पुलिस को बताया कि परिवार समेत कंस्ट्रक्शन कॉलोनी क्वार्टर नं. 1314/2  में रहते हैं। चिरमिरी में बड़ा भाई रहता है। एक्सीडेन्ट की जानकारी मिलने के बाद परिवार के साथ 2 दिसम्बर को चिरमिरी गया था। मंगलवार को घर लौटा। दरवाजे का ताला टूटा मिला। धक्का दिया लेकिन दरवाजा अन्दर से बंद था। इसके बाद पड़ोसी के छत से किसी तरह घर के अन्दर दाखिल हुआ। कमरे के अन्दर सामान विखरा हुआ मिला।

                सत्यप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि चोरों ने दरवाजा बंद करने के बाद ड्रायफूट खाया। कमरे की तलाशी भी की। अलमीरा का ताला तो़ड़ा…20 हजार नगद समेत करीब ढाई से तीन लाख रूपए के गहने पर हाथ साफ किया। चोरों ने ड्रायफूट के डिब्बों को भी नहीं छोड़ा।

                     तारबाहर थाना प्रभारी निषाद ने बताया कि चोरों ने अन्दर से दरवाजा बंद कर पहले खाया पिया। इसके बाद चोरी कर पीछे कमरे की खिडकी से फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

close