केन्द्रीय जेल से लौटे शिक्षकर्मियों का स्वागत…कार्यक्रम में संजय भी मौजूद..बताया शून्य स्थिति में हुई वार्ता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171206-WA0036बिलासपुर—शिक्षाकर्मी आन्दोलन के दौरान जेल गए शिक्षकों का आज कोन्हेर गार्डन में सादगी के बीच भव्य स्वागत किया गया। जेल से लौटे शिक्षाकर्मियों का सम्मान शिक्षकों ने कोन्हेंर गार्डन में किया गया। इस दौरान केन्द्रीय जेल से लौटे शिक्षकों ने अपनों के बीच अनुभवों को साझा किया। सभी ने आंदोलन को सफल बताया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय बिलासपुर मोर्चा ने जेल से लौटे शिक्षकों का कोन्हेंर गार्डन में फूल माला और बुके से स्वागत किया। कार्यक्रम में दुर्ग और केन्द्रीय जेल से लौटे शिक्षकों ने अनुभवों को साझा किया। जेल यात्रा से लौटे शिक्षकों ने आंदोलन की एक-एक गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षकों के अनुसार 20 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चले आंदोलन में शिक्षाकर्मियों की जीत हुई है। उन्होने हड़ताल वापसी और शून्य स्थिति में वार्ता की भी जानकारी दी।

              कोन्हेर गार्डन में रायपुर और दुर्ग केंद्रीय जेल से छूटकर आए मनोज सनाढ्य, नरेंद्र द्विवेदी, रविन्द्र पैंकरा, चंद्रकुमार खांडे, आलोक पाण्डेय, संदीप त्रिपाठी, धीरेन्द्र पाठक, धीरेन्द्र पाण्डेय, योगेश पाण्डेय, सुनील चौधरी, आशुतोष तिवारी, का सम्मान फूल माला से हुआ।

                              सम्मान समारोह में प्रदेश संचालक संजय शर्मा, जिला संचालक बिलासपुर संतोष सिंह, करीम खान, गंगेश्वर सिंह उइके, मोनिस कौशिक, निर्मल कौशिक, वासुदेव पाण्डेय, रामेश्वर गुप्ता, राजेश पाण्डेय, डा. मुकेश पाण्डेय, चंद्रकांत पाण्डेय, साधे लाल पटेल, राजेश क्षत्री, आलोक पाण्डेय, सूरज क्षत्री, कमल नारायण गौरहा, नीरज क्षत्री, प्रमोद शर्मा, सुरेश कौशिक, दिलहरण यादव, विजय तिवारी, मनीष कुमार सोनी, सुनील पाण्डेय, इंद्रकांत शोलखे, कौश्तुभ पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद थे।

close