विकास के नाम पर गरीबों से भद्दा मजाक…कांग्रेस नेताओं ने कहा…कलेक्टर से करेंगे कार्रवाई की शिकायत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
congress- panjaबिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर स्थानीय प्रशासन पर जनता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर जनता पर एक पक्षीय कार्यवाही की जा रही है। 14 दिसम्बर को कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से गरीबों को सताने वाले कार्यों पर रोक लगाने को कहेगा।
                     कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ,सम्भागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने मंत्री और निगम प्रशासन पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि  चुनाव नजदीक आते ही विकास का पिटारा खोल दिया जाता है। इसके साथ ही शुरू होता है गरीबो को सताने का नया नया खेल।
         कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सालों पहले सिटी कोतवाली के सामने कांग्रेस सरकार ने गरीबो को जीवनयापन करने के लिए गुमटी दी थी ।एक दिन विकास के नाम पर गुमटी वालों को उखाड़ फेंका गया।  कार्यवाही से बिलासपुर की जनता आहत है। गुमटी को अरपा तट पर शिफ्ट किया जा रहा है। इससे जाहिर होता है कि प्रशासन के पास विकास को लेकर कोई विजन नहीं है।  क्योंकि जहां गुमटियों को शिफ्ट किया जा रहा है क्षेत्र अरपा विकास प्राधिकरण का हिस्सा है। यह जानते हुए भी क्षेत्र के 200 मीटर दायरे में टेम्स की तर्ज पर अरपा का विकास किया जाएगा। जिसकी संभावना फिलहाल दूर तक दिखाई नहीं देती है। बावजूद इसके गुमटियों को नियम विरूद्ध शिफ्ट किया जा रहा है।
close