बच्चों से घिरे गेंदबाज आरपी सिंह…धोनी-सचिन पर किया चौकाने वाला सवाल..विधायक, कलेक्टर ने भी दिया जवाब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20171217-WA0001   IMG-20171217-WA0009भाटापारा—अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आरपी सिंह ने 202 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 48 प्रतिभावान विद्यार्थियों को ज्ञान रत्न से सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय गेंदवाज ने बच्चों और युवा प्रतिभाओं से संवाद किया। उन्होने कहा बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य और योजना के साथ कदम बढ़ाएं सफलता जरूर मिलेगी। भाटापारा में आयोजित प्रतिभावान बच्चों के सम्मान कार्यक्रम में राज्य खनिज विकास निगम मुख्यअतिथि शिवरतन शर्मा विशेष अतितिथ आर.पी.सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now




सम्मान कार्यक्रम के पूर्व बलौदाबाजार जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर.चन्द्राकर ने विशेष अतिथि आर.पी.सिंह मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष समेत मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।जिला कलेक्टर राजेश राणा की पहल पर बलौदा बाजार जिले के सभी 6 विकासखण्डों के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के बच्चों का सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर आर.पी.सिंह और स्थानीय विधायक शिवरतन शर्मा के हाथों बालौदाबाजार जिले के 48 प्रतिभावान बच्चों को ज्ञान रत्न और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 202  खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश के तेज गेंदबाज आर पी सिंह को पाकर भाटापारा में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विशेष रूप से बच्चों और नगरवासियो की खुशी देखते ही बनी।




जिला कलेक्टर राजेश राणा ने स्वागत उदबोधन में विख्यात क्रिकेटर आर पी सिंह का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर राणा ने कहा कि चाहे क्षेत्र कोई भी क्यों ना हो सफलता के लिए लक्ष्य और योजना का होना बहुत जरूरी होता है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों और खिलाड़ियो को दृढ़ निश्चय और विश्वास के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्य अतिथि विधायक शिवरतन शर्मा ने तेज गेंदबाज का स्वागत करते हुए कहा कि आर पी सिंह की मौजूदगी से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है।  शर्मा ने जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है। पिछले 14 सालो में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। इसी प्रयास का नतीजा है कि विभिन्न खेलों की प्रतिभाओं ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।




संवाद सत्र के दौरान विशेष अतिथि आर पी सिंह समेत अतिथियों ने बच्चो से सवांद किया। सत्र के दौरान आर.पी.सिंह ने खिलाड़ियों और बच्चो के सवालों का जवाब दिया। उन्होने इस दौरान दुनिया के महान धावक यूसेन बोल्ट के संस्मरण को सबके सामने रका। उन्होने बताया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद रोल मॉडल और प्रतिबद्ध प्रयासों से मुकाम हासिल किया जाता है। आरपी ने विद्यार्थियों को अच्छा खिलाड़ी बनने के साथ लक्ष्य हासिल करने के गुर भी बताए। उत्साहित बच्चो ने सचिन और धोनी से दोस्ती समेत कई सवाल किये। आर.पी.ने उतने ही सहज अंदाज में बच्चों के सवालों का जवाब भी दिया। IMG-20171217-WA0004

बच्चों ने जिला कलेक्टर राणा से भी सवाल किया। बच्चों ने पूछा आईएएस बनने के लिए क्या कुछ करना होता है। कलेक्टर बनने के लिए क्या 18 घंटे पढ़ना जरूरी है। राजेश राणा ने बच्चो से बताया कि स्नातक की पढ़ाई के साथ अप्रोच और कंसेप्ट डेवलप करें। आईएएस या अन्य किसी पद के लिए नियमित अध्ययन करें। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर नई दिशाएं कैरियर गाईडेंस शुरू किया गया है। स्कूलिंग के दौरान परीक्षाओं की तैयारियों के लिए क्लासेस आरम्भ की गयी है।कलेक्टर ने बताया कि पिछले अक्टूबर महीने में जिले के 244 स्कूलों में हाई सेकेंडरी और हाई स्कूल स्तर के बच्चो के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकासखंडवार सभी शालाओ के बीच कुल 48 बच्चो का चयन बलौदा बाजार ज्ञान रत्न के लिए किया गया।

खेलसम्मान समारोह के दौरान जिले से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 202 बच्चो के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में  जनपद उपाध्यक्ष परस देवांगन,सुनील यदु नगरपालिका उपाध्यक्ष समेत स्थानीय जनप्रतिनिधा, जिला और विकासखण्ड के विभागीय अधिकारी, स्कूलो के प्राचार्य,शिक्षक बच्चे मौजूद थे।

close