जश्न में डूबे भाजपाई…जमकर हुई आतिशबाजी..उड़ाया रंग गुलाल…कहा कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ सॉलिंड कदम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
IMG-20171218-WA0043बिलासपुर—गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत का जश्न बिलासपुर में भी देखने को मिला है। उत्साहित भाजपाईयों ने मंडल स्तर तक ढोल ताशे के साथ एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बांटकर मुंह मीठा किया। करबला स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी।
                           दोनों राज्यों में भाजपा की जीत से उत्हाहित  सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की जनता ने स्वीकार किया है। गुजरात की जनता ने 22 साल के विकास कार्यों पर सहमति दी है। सांसद ने बताया कि 2019 और 2025 में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

               गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि गुजरात में एक बार फिर जनता की जीत हुई है।  छत्तीसगढ़  के कार्यकर्ताओं ने गुजरात में चुनाव प्रचार किया। गुजरात की जनता ने पहले से ही भाजपा को जीताने का फैसला कर लिया था। कई राजनैतिक दलों ने गुजरात में बिखराव की कोशिश की लेकिन जनता को गुमराह करने में किसी को सफलता नहीं मिली ।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
                 भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताय कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 22 साल से जनता का आशीर्वाद है। एक बार फिर भाजपा में जनता ने आस्था जाहिर की है। अब कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो जाएगा।
                 महापौर किशोर राय ने बताया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। देश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। गुजरात की तरह छत्तीसगढ़ में भी चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
                             भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों केी जीत हुई है। देश की जनता किसी के बहकावे में आने वाली नही है। नरेन्द्र मोदी के संपूर्ण विकास के संकल्प को गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने  मुहर लगाया है।
पश्चिम मंडल में ठोल ताशे के साथ जश्न
              गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने 27 खोली में जमकर आतिशबाजी की। पश्चिम मंडल प्रभारी एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि दोनों राज्यों में जनता और कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। जीत से साबित हो गया कि देश की जनता प्रधानसेवक के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को सिर माथे पर लिया है।
                     मनीष ने बताया कि नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में 2019 में लोकसभा चुनाव जीतेंगे। 2018 विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। जश्न में रमेश लालवानी सहदेव कश्यप अजीत सिंह भोगल राजेंद्र भंडारी राजेश सिंह ठाकुर बबलू कश्यप शैलेंद्र यादव कमल जैन प्रमोद शर्मा रोहित मिश्रा आनंद दुबे अभिषेक राम रतन कश्यप सुखविंदर सिंह बिट्टू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
close