शिक्षक मोर्चा संचालकों की मांंग..बर्खास्त शिक्षकों को करें बहाल…संचालक पंचायत ने कहा सबको मिलेगा न्याय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20171220-WA0017रायपुर— शिक्षक मोर्चा ने हड़ताल के दौरान बर्खास्त शिक्षकों के बहाल होने पर खुशी का इजहार किया है। शिक्षक मोर्चा संचालक मंडल ने कलेक्टर रायपुर ओपी चौधरी और संचालक पंचायत तारन प्रकाश सिन्हा से मुलाकात कर रायपुर जिले के सभी बर्खास्त शिक्षाकर्मियो को बहाली लिए धन्यवाद दिया है। इस दौरान शिक्षक मोर्चा प्रांतीय संचालकों ने बालोद, जगदलपुर, रायगढ़,, बिलासपुर, राजनांदगांव समेत अन्य जिलों के बर्खास्त शिक्षकों को जल्द बहाल करने का अनुरोध किया है।
                 शिक्षक मोर्चा पांतीय संचालक संचालक संजय शर्मा ने बताया कि संचालक पंचायत तारन प्रकाश सिन्हा से सकारात्मक चर्चा हुई हैं। उन्होने आश्वासन दिया है कि बर्खास्त शिक्षाकर्मियो की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शासन शिक्षाकर्मियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। जल्द ही परिणाम भी आएगा। चर्चा के दौरान तारन प्रकाश सिन्हा नें प्रदेश के अन्य जिलों में बर्खास्त शिक्षकों को बहाल करने का आश्वासन भी दिया है।
                     रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी और संचालक पंचायत तारण प्रकाश सिन्हा से मुलाकात के दौरान शिक्षक मोर्चा प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रांतीय संचालक संजय शर्मा, विकास राजपूत, चन्द्रदेव राय, चंद्रशेखर तिवारी प्रतिनिधि विरेन्द्र दुबे , केदार जैने के प्रतिनिधि ताराचंद जायसवाल विशेष रूप से शामिल थे। इसके अलावा दोनों अधिकारियों से मुलाकात के दौरान, प्रदेश उप संचालक मनोज सनाढ्य,  सुधीर प्रधान,बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, आयुष पिल्ले, सुखनंदन साहू, जिला संचालक गिरजा शंकर शुक्ला, दिलीप साहू, राजेश गुप्ता, गोपी राम वर्मा, संतोष सिंह ,मनोज चौबे, सत्येंद्र सिंह, नारायण चौधरी, स्वदेश शुक्ला, ओम प्रकाश सोनकला,प्रदीप साहू,पवन सिंह, शैलेन्द्र तिवारी ,जितेंद्र शर्मा अंजुम शेख, मौसमी शर्मा, योगेश ठाकुर,मनीष ठाकुर, अतुल शर्मा,नंदू साहू, समर अब्बासी भी शामिल थे
close