उप सरपंच की शह पर सट्टे का कारोबार..आप नेता का आरोप..कई लोग बने नशे के आदी और कर्जदार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

AAP.बिलासपुर—आम आदमी पार्टी नेताओं ने लिंगियाडीह उपसरपंच पर जुआ खिलाने और ग्राम पंचायत का माहौल खराब करने का आरोप  लगाया है। आम आदमी पार्टी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को लिखित शिकायत में बताया कि जुआ खेलने और खिलाए जाने की जानकारी सरकंडा पुलिस को भी है। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। जिसके चलते असामाजिक तत्वों का हौसला बुलंद है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 आप नेता अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि लिंगियाडीह ग्राम पंचायत के रामनगर बस्ती में शाम सट्टा खेलने और खिलाने वालों का जमघट लग जाता है। विरोध करने पर सट्टेबाज जान से मारने की धमकी देते हैं। सट्टा खिलाने का काम दयालबंद निवासी गब्बर और स्थानीय निवासी अमर यादव पिता चंदराम यादव करता है। इसके अलावा दोनों के कुछ पाले हुए गुंडे भी मौके पर मौजूद रहते हैं।

              आप नेता के अनुसार सट्टा खिलाने का काम इजाजत दिलीप यादव के मार्गदर्शन में होता है। जब मैने इसका विरोध किया तो उपसरपंच ने जान से मारने की धमकी दी है। अरविन्द ने बताया कि सट्टे की लत से ग्राम पंचायत के कई लोग कर्जदार और नशेड़ी बन गए हैं। इसलिए जरूरी है कि सट्टा खिलाने और खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

close