शिक्षाकर्मियों को पंचायत संचालक का आश्वासन…कोर्ट निर्देशों का होगा पालन…अपर सचिव को भी दिया पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171220-WA0017बिलासपुर— शिक्षक मोर्चा ने शासन से हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किए जाने की मांग की है। शिक्षक मोर्चा संचालकों के अनुसार शासन ने बिना अनुमति कुछ शिक्षाकर्मियों को बिना अनुमति और नियम विरूद्ध निम्न से उच्च पद के लिए चयनित किया है। बावजूद इसके उन्हें पद का लाभ नहीं दिया गया है। जबकि उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि ऐसे शिक्षाकर्मियो को लाभ दिया जाए। मोर्चा संचालक मण्डल में से एक संजय शर्मा ने बताया कि शासन को उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना चाहिए। निर्देश के बावजूद शासन ने अभी तक निर्देशों का पालन नहीं किया है।
cfa_index_1_jpg



                     संजय शर्मा ने बताया कि शासन ने बहुत से शिक्षाकर्मी भाइयों को निम्न से उच्च पदों के लिए चयनित किया है। बावजूद इसके ऐसे शिक्षाकर्मियों पद का लाभ नहीं दिया जा रहा है। संजय के अनुसार उच्च न्यायालय ने ऐसे शिक्षाकर्मियों के लिए शासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इन्हें पद लाभ दिया जाए। बावजूद इसके अभी तक शिक्षाकर्मियों को लाभ नहीं दिया गया है।



                संजय शर्मा ने बताया कि मामले में शिक्षक मोर्चा  प्रदेश संचालक और साथियों ने अपर मुख्य सचिव आर.पी.मंडल कार्यालय को पत्र दिया है। पंचायत संचालक तारण प्रकाश सिन्हा से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी गयी। मुलाकात कर संचालकों ने उच्च न्यायालय के निर्देेशों से अवगत कराया। बताया गया कि प्रदेश भर के सभी शिक्षाकर्मी जो बिना अनुमति निम्न से उच्च पद में गए है। शासन लाभ देने का आदेश शीघ्र जारी करे। पंचायत संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने शीघ्र ही सभी के लिए आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।

close