धान तौल में गड़बड़ी,कलेक्टर ने दिए समिति प्रबंधक पर कार्रवाई के निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

dhan_collector_indexबिलासपुर।कलेक्टर पी दयानंद ने शुक्रवार को बिल्हा विकासखंड के गुमा और बिटकुली धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बिटकुली धान खरीदी केंद्र में कलेक्टर ने किसानों द्वारा बेचे गये धान को स्वयं अपने सामने तुलवाया। धान के बोरों को तराजू में रखते ही तौल की गड़बड़ी कलेक्टर ने पकड़ ली। मानक के अनुसार एक बोरे में 40 किलो धान की खरीदी की जानी है लेकिन कलेक्टर ने प्रत्येक बोरे में आधा से एक किलो तक ज्यादा धान पाया। गड़बड़ी सामने आते ही कलेक्टर ने तत्काल बिल्हा एसडीएम को समिति प्रबंधक पर कार्रवाई के आदेश दिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर दयानंद ने मॉइश्चर मीटर के माध्यम से खुद धान में नमी की परीक्षण किया। कलेक्टर ने केंद्र में धान के बोरों का जमावड़ा देखकर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल धान के परिवहन के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वहां मौजूद किसानों से भी बात की और पूछा कि समय पर भुगतान हो रहा है कि नहीं। गुमा धान खरीदी केन्द्र में भी कलेक्टर ने जांच की और निर्देश दिये कि फर्जी धान की खरीदी पायी गई तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर ने फटे हुये बारदाने वापस करने साथ ही प्रत्येक बारदाने में स्टैगिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों से बात करते हुये सुझाव दिया कि तौल के समय विशेष ध्यान दें ताकि उनके साथ कोई भी धोखाधड़ी न कर सके और कुछ भी समस्या हो तो सीधे मुझसे शिकायत करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close