जगह-जगह होगा पुनिया का स्वागत…मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों का निंदा प्रस्ताव..पेश किया घोटालों का लिस्ट

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Exif_JPEG_420बिलासपुर— प्रदेश प्रभारी बनने के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव पी.एल.पुनिया 24 दिसम्बर को पहली बार बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। पुनिया के स्वागत की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बीच विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने पर धन्यवाद और निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के बयान पर निन्दा प्रस्ताव पारित किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने की। प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश दुबे, पंकज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय की विशेष उपस्थिति में प्रदेश प्रभारी पुनिया के प्रथम आगमन को लेकर बैठक में स्वागत तैयारियों पर चर्चा हुई।

                 शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बैठक में पीएल पुनिया के कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में मौजूद सभी कांग्रेसियों ने बारी बारी से सुझाव दिए। सुझाव के बाद निर्णय लिया गया कि रेलवे स्टेशन पर ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता विधायक पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, कांग्रेस पार्षद दल, एनएसयूआई, सेवादल, ब्लाक कांग्रेस कांग्रेस नेता स्वागत करेंगे।

            पुनिया का तितली चौक,तारबहार चौक , सीएमडी चौक, सत्यम चौक, अम्बेडकर चौक,राजेन्द्र नगर चौक, नेहरू चौक पर कांग्रेस के पदाधिकारी और वरिष्ट नेताओं की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ भवन में महिला कांग्रेस नेत्रियां पुनिया का फूल माला से स्वागत करेंगी। बैठक में कांग्रेसियों ने फैसला किया कि स्वागत समारोह के दौरान फटाखे का उपयोग नहीं या फिर कम किया जाएगा।

                            बैठक में अभय नारायण राय ने  प्रस्ताव पेश कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। उन्होने कहा कि विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने 168 घोटालों के साथ रमन सिंह सरकार को घेरा। जनता की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। विधानसभा में 19 घण्टे लगातार चर्चा हुई। सत्ता पक्ष को कांग्रेसी विधायकों ने बगलें झांकने को मजबूर किया।  नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में किसान, शिक्षाकर्मी, बेरोजगारी, बिजली बिल की बढ़ी दरें और घोटालों को लेकर सरकार पर हमला बोला गया। अविश्वास प्रस्ताव अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने सभी घोटालों की चर्चा पर मजबूर करने के लिए कांग्रेस विधायक दल के प्रति धन्यवाद जाहिर किया।

                              बैठक में  दूसरा राजनैतिक प्रस्ताव शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने पेश किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में मंत्री अमर अग्रवाल के बयान की निन्दा की। प्रस्ताव में कहा गया कि मंत्री अमर अग्रवाल भूल गये कि भदौरा जमीन काण्ड, कांनन पेण्डारी नंसबंदी काण्ड, सीवरेज घोटाला काण्ड काण्ड को जनता भूली नही है। भ्रष्टाचार की कीचड़ में कमल कुम्भलाने लगा है।

                               बैठक को शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रभारी सचिव का स्वागत सम्मान और गरिमा के साथ किया जाएगा।   बैठक में जसबीर गुम्बर,एस.पी. चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, विनोद साहू, अरविन्द शुक्ला, शहर उपाध्यक्ष सीमा सोनी, शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा, मनोज शर्मा, राकेश सिंह, जिला ग्रामीण महिला अध्यक्ष अनीता लौव्हात्रे, प्रतिमा सहारे, पार्षद रामा बघेल, दीपाशु श्रीवास्त, निर्मल मानिकपुरी, अमित दुबे,  तरूण तिवारी, राकेश हंस, सुभाष ठाकुर, समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

close