डिब्बे से एक साथ उतरे पुनिया और जोगी..कांग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन…जगह-जगह आतिशी स्वागत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

  IMG-20171224-WA0009  बिलासपुर—प्रथम नगर आगमन पर जिला काग्रेस नेताओंं ने ढोल ताशे के साथ पी.एल.पुनिया का चौक चौराहों पर भावुक स्वागत किया। जगह जगह तैयार मंच से पुनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर पी.एल.पुनिया का फूल माला से स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              इस दौरान रेलवे स्टेशन में जनता कांग्रेस कार्यकर्ता भी नजर आए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता और नेता एक ही डिब्बे के सामने जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे। दो अलग अलग दरवाजे से कांग्रेस नेता पी.एल पुनिया और जनता कांग्रेस नेता अजीत जोगी डिब्बे से बाहर निकले। दोनों को देखते ही पार्टी समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं का फूल माला से स्वागत किया और जिन्दाबाद के नारे लगाए।

                          जनता कांग्रेस अध्यक्ष अजीत जोगी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया रविवार को एक ही ट्रेन और डिब्बे में सवार होकर रायपुर से बिलासपुर पहुंचे। दोनों पार्टी के समर्थकों ने ट्रेन से उतरते ही पुनिया और जोगी का स्वागत किया। लेकिन पुनिया ने डिब्बे से उतरते ही बताया कि जोगी भी इसी डिब्बे में सवार हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। ऐसे में चर्चा का सवाल ही नहीं उठता है। इस दौरान उन्होने जोगी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होेने की अटकलों को एक सिरे से नकार दिया।

               रेलवे स्टेशन में पुनिया का स्वागत सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने किया। स्वागत करने वालों में राजेन्द्र शुक्ला और नरेन्द्र बोलर के अलावा शिवा मिश्रा,बद्री जायवाल,शेख नजरूद्दीन,दिलीप लहरिया,शैलेश पाण्डेय,अजय सिंह,अनिल चौहान,पकंज सिंह समेत जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल हुए।

                रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद पुनिया का काफिला तितली चौक पहुंचा। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पुनिया का ढोल ताशे और फूल माला से स्वागत किया। पुनिया का तारबाहर चौक में शेख गफ्फार की अगुवाई में फूल माला से स्वागत हुआ। सीएमडी चौक में रविन्द्र सिंह ने समर्थकों के साथ दमखम दिखाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशी सत्कार भी किया। शिवा मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने श्रीकांत वर्मा मार्ग में पुनिया और चरणदास महतं के समर्थन में नारेबाजी की और फूल माला से स्वागत किया।

                  IMG20171224195855पुनिया और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का स्वागत सत्यम चौक में भी किया गया। शेख नजरूद्दीन,तैय्यब हुसैन और युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन समेत कांग्रेसियों से पुनिया रूबरू हुए। मंच से पुनिया ने लोगों को संबोधित किया। पुनिया का स्वागत शैलेश पाण्डेय और पकंज सिंह की अगुवाई में अम्बेडकर चौक में भी किया गया। मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने पुनिया के समर्थन में नारेबाजी की।

                   राजेन्द्र नगर चौक में बेलतरा विधानसभा टिकट दावेदार त्रिलोक श्रीवास ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। 6 बजे से 9 बजे तक लोगों की भीड़ को छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने बांधकर रखा। पुनिया के पहुचंते ही परम्परानुसार महिला कार्यकर्ताओं ने पुनिया और महंत का तिलक लगाकर स्वागत किया। महिलाओं ने आरती भी उतारी। कार्यक्रम के बाद पुनिया ने मंच को संबोधित भी किया। इस दौरान पी.एस.पुनिया, चरणदास महंत के अलावा दिलीप लहरिया,राजेन्द्र और नरेन्द्र बोलर के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।

             पुनिया का स्वागत नेहरू चौक में किया गया। छत्तीसगढ़ भवन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे और सीमा पाण्डेय की अगुवाई में महिला विंग ने फूल माला से स्वागत किया।

नहीं आए भूपेश बघेल

                     पुनिया के प्रथम नगरआगमन पर पीसीसी चीप भूपेश बघेल नहीं दिखाई दिए। भूपेश के नहीं आने से भूपेश समर्थकों को निराश होना पड़ा। जिसके कारण टिकट दावेदारों को काफी धक्का लगा।

close