दिल्ली के साथ मुंबई को भी मिला तोहफा, पहली AC लोकल को हरी झंडी

Shri Mi
1 Min Read

83-mumbailocal_5मुम्बई।दिल्ली के साथ मुंबई को भी क्रिसमस के खास मौके पर तोहफा मिला है।आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहली एसी लोकल को बोरीवली स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई।इस खास मौके पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावडे भी मौजूद रहे। दोपहर 2:10 बजे यह लोकल ट्रेन अंधेरी से चर्चगेट के लिए रवाना होगी।इस एसी लोकल में कुल 12 कोच है और यह हफ्ते में 5 दिन ही चलेगी।शनिवार और रविवार को ट्रेन सेवा नहीं रहेगी। लोकल ट्रेन का किराया शुरुआत में मूल किराये से 1.2 ज्यादा गुना होगा। नए साल पर यह लोकल ट्रेन चर्चगेट से विरार के बीच रोज 12 बार यात्रियों को सेवा देगी।सुबह 6.58 बजे से पहली लोकल ट्रेन महालक्ष्मी से बोरिवली के लिए रवाना होगी। इसके बाद बोरीवली से 07:54, विरार से 10:22, 13:18, 16:22 और 21:24 बजे चर्चगेट के लिए रवाना होगी एक लोकल ट्रेन।

Join Our WhatsApp Group Join Now

चर्चगेट से सुबह 08:54, 11:50, 14:55, 17:59 और 19:49 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का पहला और 12 कोच महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं सातवें और चौथे कोच में  बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए दस सीटें आरक्षित होंगी।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close