बालौद शिक्षाकर्मियों को निःशर्त वापसी..संजय ने बताया…शनिवार तक रायगढ़ शिक्षको की भी होगी जीत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171229-WA0033 sanjay_schoolबिलासपुर—बालोद जिला पंचायत ने आदेश जारी कर बर्खास्त सभी 29 शिक्षाकर्मियों को बहाल कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी शिक्षकों को शाला पहुंचकर पठन पाठन करने को कहा है। साथ ही हड़ताल के दिनों को अवकाश मानते हुए वेतन आहरण करने का निर्देश दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         जिला पंचायत बालोद अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आदेश जारी कर बर्खास्त 29 शिक्षाकर्मियों को बहाल कर दिया है। पुराने आदेश को अमान्य करते हुए सीईओ ने हड़ताल के दिनों को अवकाश मानते हुए सभी 29 शिक्षाकर्मियों को वेतन आहरण करने का भी निर्देश दिया है। आदेश के बाद शिक्षाकर्मियों ने खुशी जाहिर की है।

             शिक्षक मोर्चा संचालक संजय शर्मा ने आदेश का स्वागत किया है। शर्मा ने बताया कि निःशर्त बहाली के लिए सभी साथियो और शासन को धन्यवाद देता हूं। खासकर बालोद जिले के साथियो को निःशर्त बहाली के लिए बधाई। संजय ने बताया कि शिक्षाकर्मियों की संगठित एकता की जीत हुई है। इसके लिए जिला संयोजक दिलीप साहू और जिला संचालक प्रदीप साहू धन्यवाद के योग्य हैं। उन्होेने सराहनीय नेतृत्व करते हुए संगठन को विखरने ना केवल बचाया बल्कि प्रशासन को जायज मांग को मानने के लिए मजबूर भी किया।

        संजय शर्मा ने बताया कि बाकी जिलों में शिक्षाकर्मी साथियों की शीघ्र बहाली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। रायगढ़ जिला कलेक्टर ओपी चौधरी ने आश्वासन दिया है कि शनिवार तक सभी साथियों को बहाल कर दिया जाएगा। रायगढ़ कलेक्टर के अनुसार शुक्रवार देर शाम तक बहाली की सारी प्रक्रियाएं रायपुर में पूरी कर ली गयी हैं।

Share This Article
close